Share This

नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी ने आज 7 लोक कल्याण मार्ग पर सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की विशेष बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई, साथ ही पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इस विषय पर सीसीएस की यह दूसरी विशेष बैठक थी।

बैठक में कैबिनेट सचिव ने पेट्रोलियम उत्पादों, विशेषकर एलएनजी और एलपीजी की आपूर्ति तथा पर्याप्त बिजली उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एलपीजी की खरीद के लिए स्रोतों में विविधता लाई जा रही है और विभिन्न देशों से नई आपूर्ति शुरू की गई है। इसी तरह एलएनजी भी अलग-अलग देशों से मंगाई जा रही है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की कीमतें फिलहाल अपरिवर्तित रखी गई हैं और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के लिए ‘एंटी-डायवर्जन’ अभियान चलाया जा रहा है।

सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शनों के विस्तार पर भी जोर दिया है। गर्मियों में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए 7-8 गीगावाट क्षमता वाले गैस आधारित संयंत्रों को गैस पूलिंग तंत्र से छूट दी गई है और थर्मल पावर स्टेशनों तक कोयला आपूर्ति बढ़ाने के लिए रेक की संख्या में वृद्धि की गई है।

बैठक में कृषि, नागर विमानन, शिपिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में उभरती चुनौतियों से निपटने के उपायों पर भी चर्चा हुई। उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यूरिया उत्पादन बनाए रखने तथा डीएपी और एनपीकेएस के लिए विदेशी आपूर्तिकर्ताओं से समन्वय बढ़ाया जा रहा है। राज्य सरकारों को उर्वरकों की जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार के अनुसार, पिछले एक महीने से खाद्य पदार्थों की खुदरा कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। कीमतों की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। सब्जियों और फलों सहित कृषि उत्पादों की कीमतों पर भी नजर रखी जा रही है।

ऊर्जा, उर्वरक और अन्य आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए वैश्विक स्तर पर स्रोतों में विविधता लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक पहल जारी है।

बैठक में संकट के दौरान सही जानकारी के प्रसार और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए केंद्र, राज्य और जिला स्तर पर बेहतर समन्वय और रीयल-टाइम संचार पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री ने आम नागरिकों के लिए आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि इस वैश्विक संकट का प्रभाव देशवासियों पर न्यूनतम रखा जाए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि खरीफ और रबी दोनों मौसमों में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की कमी न होने दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि गलत सूचना और अफवाहों को रोकने के लिए जनता तक सही और प्रमाणिक जानकारी का निरंतर प्रवाह बनाए रखा जाए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...