बालेन शाह ने ली नेपाल के PM पद की शपथ, पत्नी सबीना की हो रही चर्चा, प्यार भरी कविता से जीता था दिल

Share This

नेपाल के आम चुनावों में शानदार जीत के बाद बालेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। रैपर के तौर पर मशहूर हुए और फिर राजनीति में आए 35 साल के बालेन शाह नेपाल के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने हैं। शाह दशकों में पहले ऐसे मधेसी हैं, जो देश का नेतृत्व करेंगे। बालेन शाह की जीत ने दुनिया का ध्यान खींचा है तो साथ ही साथ उनके परिवार खासतौर से उनकी पत्नी भी लाइमलाइट में हैं। बालेन शाह की पत्नी सबीना काफले की जिंदगी पर काफी बातें हो रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि सबीना कौन हैं।

  1. सबीना काफले नेपाल के मोरंग जिले के उरलाबारी की रहने वाली हैं। मिडिल क्लास परिवार से आने वाली सबीना ने नोबल कॉलेज से पब्लिक हेल्थ में ग्रेजुएशन किया है। सबीना काफले पेशे से पब्लिक हेल्थ प्रोफेशनल हैं।
  2. नेपाल के नए पीएम बालेन शाह की पत्नी सबीना काफले को सोशल मीडिया पर कविताएं लिखना पंसद है। बालेन भी सोशल मीडिया के बड़े स्टार रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया ने ही दोनों को मिलाया।
  3. सबीना काफले अपनी कविताएं सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थीं। बालेन शाह को सबीना की कविताएं पसंद आईं और दोनों के बीच कुछ बातचीत शुरू हुई। कुछ समय बाद दोनों की मुलाकात 2017 में हुई।
  4. साल 2017 में एक साहित्य कार्यक्रम के दौरान बालेन शाह की सबीना काफले से पहली मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान ही दोनों के बीच प्रेम हुआ और दोनों ने जल्दी ही शादी करने का फैसला ले लिया।
  5. बालेन और सबीना ने पहली मुलाकात के कुछ दिन बाद ही एक-दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया था। ऐसे में अगले ही साल यानी 2018 के फरवरी महीने में दोनों ने एक निजी कार्यक्रम में शादी कर ली।
  6. बालेन और सबीना ने 2023 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इसी साल कपल के घर में बेटी का जन्म हुआ। बेटी के जन्म के बाद सबीना परिवार का ध्यान रखने के साथ-साथ लेखन का काम कर रही हैं।
  7. सबीना काफले ने प्यार पर खूब कविताएं लिखने के अलावा दीपलता नाम का उपन्यास लिखा है। बालेन कई मौकों पर सार्वजनिक मंचों से सबीना की अपने राजनीतिक करियर में मदद के लिए तारीफ कर चुके हैं।
  8. सबीना काफले को अब बालेन की पत्नी के तौर पर पहचाना जा रहा है। हालांकि उनको नेपाल में युवा लोग पहले से जानते हैं। खासतौर से सोशल मीडिया पर उनकी एक पहचान रही है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...