जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित

Share This

इटावा 25 मार्च, 2026- जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में की गई।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने बैंकों के क्रेडिट-डिपॉजिट (सी0डी0) रेशियो की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि सरकारी बैंकों का सी0डी0 रेशियो 44.70, निजी बैंकों का 95.56 तथा कुल वाणिज्यिक बैंकों का सी0डी0 रेशियो 52.32 प्रतिशत है, कुल सी0डी0 रेशियों 52.04 है। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिन बैंकों का सी0डी रेशियो कम है, उनमें तत्काल सुधार किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब जनपद से जमा के रूप में धन लिया जा रहा है, तो उसी अनुपात में ऋण वितरण भी जनपद में किया जाना चाहिए।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि धन का स्वभाव गतिशील होता है, इसे रुकना नहीं चाहिए, इसलिए अधिक से अधिक ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बैंकों को निर्देशित किया कि विशेष कैंप आयोजित कर सी0डी0 रेशियो में वृद्धि की जाए तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही छोटी-छोटी योजनाओं में भी यदि प्रत्येक बैंक नियमित रूप से आवेदन स्वीकृत करेगा, तो लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि बैंकिंग व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में सरकार का महत्वपूर्ण सहयोग है, अतः बैंकों को भी जनहित में ऋण वितरण बढ़ाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने बैंक सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बैंक शाखाओं एवं ए0टी0एम0 में फिजिकल सिक्योरिटी के तहत अंदर एवं बाहर सीसीटीवी कैमरे डीवीआर सहित लगाए जाएं, जिनका कम से कम 6 माह का बैकअप उपलब्ध हो। साथ ही अलार्म सिस्टम पूर्णतः क्रियाशील रहे तथा बड़े एटीएम पर सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। तैनात शस्त्रधारी गार्डों का सत्यापन भी अनिवार्य रूप से कराया जाए।
साइबर सुरक्षा के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रत्येक बैंक अपने यहां साइबर नोडल अधिकारी नामित करता है उनका संपर्क विवरण प्रशासन को उपलब्ध कराए। किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देना सुनिश्चित करें, क्योंकि “गोल्डन ऑवर्स” में सूचना देने से धन की रिकवरी की संभावना अधिक रहती है।
उन्होंने बताया कि जनपद इटावा में पिछले एक वर्ष में लगभग 7 करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ है, जिसमें से लगभग 2.5 करोड़ रुपये की धनराशि वापस कराई गई, जो कि लगभग 34 प्रतिशत रिकवरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध एक प्रकार की “डिजिटल डकैती” बन चुका है। मुख्यमंत्री द्वारा साइबर फ्रॉड में 60 प्रतिशत रिकवरी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे प्राप्त करने के लिए बैंक एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और जागरूकता आवश्यक है।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक बैंक शाखा में 1930 हेल्पलाइन नंबर का बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए तथा ग्राहकों को जागरूक किया जाए। साथ ही जनपद के साइबर विशेषज्ञों एवं बैंक के साइबर क्राइम नोडल अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित कर समन्वय को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक थाने में साइबर हेल्प डेस्क एवं जनपद स्तर पर साइबर थाना संचालित है, जहां शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि IGRS शिकायतों के निस्तारण के लिए 2 सप्ताह की समयसीमा निर्धारित है, इसके बाद प्रकरण डिफॉल्ट श्रेणी में चला जाता है, जिससे जनपद की रैंकिंग प्रभावित होती है। अतः सभी बैंक समयबद्ध एवं संतोषजनक आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा आख्या बैंक अपने लेटरहेड पर ही प्रस्तुत करें।
जिलाधिकारी महोदय ने यह भी निर्देश दिए कि विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निस्तारित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
उक्त बैठक में एस0पी0 सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, एल0डी0एम0 सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...