सदर तहसील इटावा में वाहन स्टैंड का ठेका 25 मार्च को होगा नीलाम

Share This

तहसीलदार सदर द्वारा जनसाधारण को सूचित किया गया है कि सदर तहसील इटावा परिसर में संचालित वाहन स्टैंड का ठेका वर्ष 2026-27 के लिए नीलामी के माध्यम से दिया जाएगा। यह नीलामी प्रक्रिया 25 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे तहसील सभागार में आयोजित की जाएगी।

नीलामी 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए होगी। इच्छुक प्रतिभागी नीलामी की शर्तों एवं नियमों की जानकारी हेतु तहसील सदर, इटावा के नजारत कार्यालय में नायब नाजिर से संपर्क कर सकते हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार, नीलामी में भाग लेने वाले प्रत्येक बोलीदाता के लिए जीएसटी पंजीकरण अनिवार्य होगा तथा उन्हें नवीनतम चरित्र प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा, नीलामी में शामिल होने से पूर्व 25,000 रुपये की अग्रिम धनराशि जमा करनी होगी।

नीलामी स्वीकृत होने के बाद ठेकेदार को कुल धनराशि का आधा हिस्सा तत्काल जमा करना होगा, जबकि शेष राशि 31 मार्च 2026 तक जमा करना अनिवार्य होगा। समय पर भुगतान न करने की स्थिति में ठेका स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा।

तहसील परिसर में वाहन खड़ा करने के लिए निर्धारित शुल्क भी तय किया गया है। इसके अनुसार साइकिल के लिए 2 रुपये, मोटरसाइकिल के लिए 10 रुपये तथा चार पहिया वाहन के लिए 30 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

साथ ही दिव्यांगजन, तहसील स्टाफ, बार एसोसिएशन के पंजीकृत अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि एवं मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों से वाहन पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा।

तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नीलामी को स्वीकृत या अस्वीकृत करने का पूर्ण अधिकार उप जिलाधिकारी सदर, इटावा के पास सुरक्षित रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर नीलामी किसी भी स्तर पर निरस्त भी की जा सकती है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...