जनपद इटावा के प्रेरणा सभागार में दिनांक 20 फरवरी 2026 को जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सी.एम. युवा) के अंतर्गत वृहद ऋण वितरण शिविर एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टूलकिट वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ शुभ्रान्त शुक्ल, जिलाधिकारी इटावा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि अब तक जनपद में लगभग 1200 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया जा चुका है, जबकि कार्यक्रम के दौरान 121 नवीन लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक प्रदान किए गए।

साथ ही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 75 बढ़ई एवं 75 राजमिस्त्रियों को आधुनिक टूलकिट वितरित की गई, जिससे वे अपने कार्य को और अधिक कुशलता के साथ कर सकें।
जिलाधिकारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा—
“स्वयं उद्यमी बनें, स्वयं स्वामी बनें”, और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, इटावा ने बैंकर्स को निर्देशित किया कि ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध एवं सरल सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र युवा लाभान्वित हो सकें।
कार्यक्रम को स्वरोजगार के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं पलायन में कमी लाने की दिशा में जनपद इटावा का एक सशक्त और सराहनीय कदम बताया गया।
