इटावा, 09 फरवरी 2026
अधिशासी अभियन्ता, इटावा प्रखण्ड, निचली गंगा नहर, इटावा ने अवगत कराया है कि शासनादेश संख्या-126/2017/182 आई०एम०/17-27-सिं०-4-171 (डब्लयू)/16 दिनांक 21 जून 2017 के क्रम में जनपद सिंचाई बन्धु की फरवरी 2026 की बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
यह बैठक द्वितीय मंगलवार, दिनांक 10 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11:00 बजे शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुसार इटावा प्रखण्ड के प्रांगण में स्थित नवीन प्रशासनिक भवन के मीटिंग हॉल में कृषकों की उपस्थिति में आयोजित की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता शासन द्वारा मनोनीत उपाध्यक्ष अशोक दीक्षित द्वारा की जाएगी। बैठक में जनपद के कृषकों की सिंचाई से संबंधित समस्याओं, नहरों की स्थिति, जलापूर्ति एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
अधिशासी अभियन्ता ने संबंधित अधिकारियों एवं कृषकों से अपील की है कि वे बैठक में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत करें, ताकि उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
