नारायन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन में आयोजित हुआ भव्य “अन्तराग्नि” वार्षिकोत्सव एवं खिचड़ी भोज कार्यक्रम

Share This

नारायन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन की अनूठी पहल के तहत इस वर्ष भी विद्यालय वार्षिक समारोह “अन्तराग्नि” एवं पारम्परिक खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में भारतीय संस्कृति, परम्पराओं एवं त्योहारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखना रहा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. इन्द्रेश कुमार (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. दयालु महाराज (भागवत कथा मर्मज्ञ, नई दिल्ली), जिलाध्यक्ष भाजपा अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, विद्यालय चेयरमेन इंजी. हरि किशोर तिवारी, वाइस चेयरमेन इंजी. अंकित तिवारी, विद्यालय निदेशिका डॉ. श्रेता तिवारी, मधु तिवारी, पूनम शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा, प्राचार्य नारायन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन योगेश दुबे सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा माँ शारदे पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम के आरम्भ में छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत एवं नाटक के माध्यम से मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि डॉ. इन्द्रेश कुमार जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को दूसरों का अनुकरण करने के बजाय ऐसा कार्य करना चाहिए कि समाज उनके कार्यों से प्रेरणा ले। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. दयालु जी महाराज ने देश में संगठित होकर रहने और भाईचारे को मजबूत बनाने पर बल दिया।

वाइस चेयरमेन इंजी. अंकित तिवारी ने कहा कि खिचड़ी शब्द में ही अपनापन समाहित है और यह पर्व भारतीय संस्कृति की पहचान है। चेयरमेन इंजी. हरि किशोर तिवारी ने बताया कि खिचड़ी भोज का उद्देश्य व्यस्त जीवन में लोगों को आपस में मिल बैठने का अवसर प्रदान करना है, तथा यह परम्परा विद्यालय में विगत 15 वर्षों से निरंतर चली आ रही है।

प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी ही हमारी आने वाली पीढ़ी हैं, जिनमें अभी से संस्कार और संस्कृति का बीजारोपण आवश्यक है। खिचड़ी भोज केवल भोज नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और परम्पराओं का जीवंत उदाहरण है।

इस अवसर पर सीबीएसई प्रधानाचार्य डॉ. भावना सिंह, एस.एन. यादव, अभिषेक सक्सेना, डॉ. कैलाश यादव, अनूप मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, जे.पी. दुबे सहित अनेक गणमान्य अतिथियों एवं शहर के हजारों नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी