इटावा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर सांसद जितेंद्र दोहरे ने रेल मंत्री से की मुलाकात

Share This

सांसद जितेंद्र दोहरे ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर इटावा रेलवे स्टेशन से जुड़े यात्रियों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इटावा रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य राज्यों से आवागमन करते हैं, लेकिन ट्रेनों में सीटें कन्फर्म न होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सांसद जितेंद्र दोहरे ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि टूंडला रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली कुछ प्रमुख गाड़ियों का ठहराव यदि इटावा रेलवे स्टेशन पर भी कर दिया जाए, तो यात्रियों की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। उन्होंने कहा कि इटावा एक महत्वपूर्ण जंक्शन है और यहां से बड़ी संख्या में मजदूर, व्यापारी, छात्र एवं अन्य यात्री देश के विभिन्न हिस्सों में आते-जाते हैं।

सांसद द्वारा जिन ट्रेनों के इटावा रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की गई, उनमें गुवाहाटी एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, गरबा एक्सप्रेस, अजीमाबाद एक्सप्रेस, पारसनाथ एक्सप्रेस तथा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल हैं।

माननीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सांसद द्वारा उठाए गए विषय को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मामले पर विचार कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। सांसद जितेंद्र दोहरे ने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही इटावा के यात्रियों को इस पहल का लाभ मिलेगा और उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक हो सकेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी