कल दिनांक 17 दिसंबर 2025 को इटावा प्रदर्शनी महोत्सव के अंतर्गत प्रसिद्ध संगीतकार सत्यांशु पटेल का आगमन होगा। उनकी विशेष संगीतमय प्रस्तुति प्रातः 6:30 बजे से आयोजित की जाएगी, जिसे लेकर संगीत प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
इस कार्यक्रम के संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक, इटावा हैं, जिनके मार्गदर्शन में आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा आमजन को उच्च कोटि के संगीत से जोड़ना है।
आयोजकों के अनुसार सत्यांशु पटेल की प्रस्तुति से महोत्सव का वातावरण संगीतमय हो उठेगा। बड़ी संख्या में दर्शकों एवं संगीत प्रेमियों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
