श्री प्राचीन दिगम्बर पंचायती जैन मंदिर में 4 दिसंबर को भव्य धार्मिक कार्यक्रम, भगवान आदिनाथ की नवीन प्रतिमा वेदी में विराजमान की जाएगी

Share This

शहर के पंसारी टोला स्थित श्री प्राचीन दिगम्बर पंचायती जैन मंदिर में 4 दिसंबर (गुरुवार) को एक दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समारोह का मुख्य आकर्षण भगवान आदिनाथ की नवीन प्रतिमा को पालकी यात्रा के साथ वेदी में विशेष विधि-विधानपूर्वक विराजमान करना होगा।

कार्यक्रम के अनुसार प्रात 7 बजे पंसारी टोला जैन मंदिर से पुजारियों के नेतृत्व में श्रीजी की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। यह यात्रा बजरिया चौराहा, पचराहा, राजागंज चौराहा, रंगलाल चौराहा, महावीर मार्ग तथा लालपुरा तिराहा होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। घोल-नगाड़ों की मंगल ध्वनियों के बीच श्रद्धालुओं से पालकी की आरती उतारकर भव्य स्वागत करने की अपील की गई है।

मंदिर लौटने के बाद श्रीजी को पाण्डुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक व शांतिधारा का आयोजन किया जाएगा, जिसे पुजारियों द्वारा केसर-जल से संपन्न कराया जाएगा। इसके पश्चात आदिनाथ विधान का आयोजन पंडित मनीष जैन (इटावा) द्वारा संगीतमय शैली में संपन्न होगा। अंत में हवनकुंड में आहुतियों के साथ विधान का समापन किया जाएगा।

मंदिर कमेटी ने सभी पुजारियों, श्रद्धालुओं, पदाधिकारियों, महिलाओं और बच्चों से अनुरोध किया है कि समय से उपस्थित होकर इस भव्य धार्मिक आयोजन का धर्मलाभ अवश्य ग्रहण करें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी