जनपद में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीमद्भगवद्गीता जयंती, विद्यालयों से लेकर मंदिरों तक गूंजा धर्म, करुणा व एकाग्रता का संदेश

Share This

जनपद में श्रीमद्भगवद्गीता जयंती का पर्व इस वर्ष ‘गीता स्वाध्याय प्रेरणा उत्सव’ के रूप में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। आयोजन समिति के आवाहन पर विद्यालयों, पार्कों, मंदिरों और अनेक सार्वजनिक स्थलों पर लोगों ने एकत्रित होकर गीता के श्लोकों का वाचन किया, संकल्प मंत्र दोहराया और मानव श्रृंखला बनाकर आध्यात्मिक एकता का अद्भुत प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गीता के उपदेशों को केवल शपथ की औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन में आत्मसात किए जाने योग्य बताया। “यदा यदा हि धर्मस्य…” के दिव्य श्लोकों के साथ जीवन में सत्य, अहिंसा, संयम, विनय, क्षमा और करुणा जैसे गुणों के विकास पर बल दिया गया। तनावपूर्ण जीवन में चित्त की एकाग्रता और मानसिक शांति के लिए गीता को आज अत्यंत आवश्यक ग्रंथ बताया गया।

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद के एक सैकड़ा से भी अधिक स्थानों पर गीता जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। प्रमुख संस्थानों में पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, शिवनारायण इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, यंग जीनियस एकेडमी, बी.एम. पब्लिक स्कूल, नित्यानंद विद्यालय, नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स, जवाहर इंटर कॉलेज, सी.डी. पब्लिक स्कूल, जनता इंटर कॉलेज पूठन सकरौली, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सी.पी. कॉन्वेंट स्कूल, के.आर. गर्ल्स इंटर कॉलेज लखना, शीतल प्रसाद शोरावाल इंटर कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रतापनेर सहित अन्य संस्थान शामिल रहे।

गीता जयंती आयोजन समिति के सदस्य राजेश सिंह, अनुपम चौधरी, कुसुम पाठक और पंकज कुमार सिंह चौहान ने बताया कि घर-घर गीता संदेश पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया, जिसमें जनपदभर से गीता अनुरागियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

इस पावन आयोजन में भारत विकास परिषद, इटावा तुलसी शाखा की ओर से नीलिमा चौधरी, प्रीतम खन्ना, अच्युत कृष्ण मिश्रा, शमीम बेगम, मौसमी पाल, संगीता, अनीता वर्मा, देशकुमारी, स्तुति सिंह, डॉ. ध्रुव कुमार गुप्ता, अंजू चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
इसके अलावा मीना मिश्रा, संगीता मिश्रा, ऋतु निगम, नीलम शर्मा, रमा गुप्ता, अर्चना मिश्रा, प्रेम प्यारी जादौन, प्रतिभा सिंह आदि ने भी अपनी ऊर्जा और समय देकर आयोजन को सफल बनाया।

जनपदीय गीता जयंती आयोजन समिति ने भारत विकास परिषद की तुलसी शाखा, पांचाल प्रांत की अन्य शाखाओं तथा सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गीता स्वाध्याय प्रेरणा उत्सव को सफल बनाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

केन्द्रीय वि‍द्यालय खुलना जि‍ले की सबसे बड़ी उपलब्धि

वर्तमान में जि‍ले  मे हर गांव में प्राइमरी पाठशाला, जूनि‍यर हाईस्‍कूल, उच्‍चतर माध्‍यमि‍क वि‍द्यालय, इण्‍टरमीडि‍एट वि‍त्‍त वि‍हीन हाईस्‍कूल/इण्‍टर, वि‍त्‍त वि‍हीन डि‍ग्री कॉलेज,संस्‍कृत के कई...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी