कर्म क्षेत्र महाविद्यालय में ‘शाकुंतलम् सांस्कृतिक सप्ताह’ का शुभारंभ, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा की झलक

Share This

कर्म क्षेत्र महाविद्यालय के तत्वावधान में शाकुंतलम् सांस्कृतिक क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “सांस्कृतिक सप्ताह 2025” का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन के प्रथम दिवस 14 अक्टूबर को तीन प्रमुख प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में सुबह 10:30 बजे से महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल थे, जो राजनीति, खेलकूद एवं समसामयिक विषयों पर आधारित थे। यह प्रतियोगिता एक घंटे की रही। प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ. जी.एस. गुप्ता रहे, जबकि डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अजीत दीक्षित और डॉ. नमिता पांडेय ने सहयोग किया।

द्वितीय चरण में दोपहर 12:00 बजे से निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निबंध का विषय था — “राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका”। यह प्रतियोगिता डॉ. अजीत कुमार दीक्षित के संयोजन में संपन्न हुई, जिसमें डॉ. प्रदीप कुमार और डॉ. नमिता पांडेय ने सहयोग दिया।

तृतीय चरण में दोपहर 1:00 बजे सरस्वती मंच पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की प्रभारी डॉ. मिथलेश सिंह रहीं, जबकि डॉ. सुनीता दीक्षित ने सहयोग किया। निर्णायक मंडल में प्रो. पदमा त्रिपाठी, प्रो. साज़िया अख्तर और डॉ. नमिता पांडेय शामिल रहीं।

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान — शिप्रा (डीएलएड), द्वितीय स्थान — तान्या दीक्षित (डीएलएड),
और तृतीय स्थान — रीना (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रो. ओम कुमारी, प्रो. मनोज गुप्ता, प्रो. एस.एस. सिंगर, तथा डॉ. सुजीत कुमार उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन शाकुंतलम् सांस्कृतिक क्लब के प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक प्रो. (डॉ.) शिवराज सिंह यादव की देखरेख में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्साह और रचनात्मकता का वातावरण देखने को मिला, जिसने आगामी दिनों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए छात्रों में उत्सुकता बढ़ा दी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...