चौ. सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर परिणाम घोषित, 100% सफलता

Share This

चौ. सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, जसवंतनगर (इटावा) ने बी.एससी. (2024–2028 बैच) के द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम घोषित किए। इस वर्ष कॉलेज ने 100 प्रतिशत सफलता प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा और गुणवत्ता को एक बार फिर प्रमाणित किया।

कॉलेज की मेधावी छात्रा आरजू ने 87% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। भूपेन्द्र शाक्य ने 86.8% अंक के साथ द्वितीय स्थान, जबकि सभ्या यादव ने 85.7% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज मोंटी यादव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कॉलेज का उद्देश्य केवल अच्छे परीक्षा परिणाम लाना नहीं है, बल्कि छात्रों को व्यवहारिक और पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि वे नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्र में रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज के विद्यार्थी आज देशभर के प्रतिष्ठित अस्पतालों में कार्यरत हैं, जो संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का प्रमाण हैं।

डायरेक्टर डॉ. रीमा शर्मा ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज उन्हें आधुनिक सुविधाएँ, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।

इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...