उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने अपने सम्मानित पदाधिकारियों के साथ बसरेहर क्षेत्र की खराब एवं टूटी-फूटी सड़कों को दुरुस्त कराए जाने की मांग को लेकर सांसद जितेन्द्र दोहरे को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन देने वालों में जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लतीफ खान मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कनौजिया, राजीव मिश्रा, अनवार हुसैन, जिला संगठन मंत्री अनुराग वर्मा, जिला मंत्री इश्तियाक कुरैशी, युवा जिला महामंत्री राघव यादव और बसरेहर नगर अध्यक्ष नवीन यादव शामिल रहे।
सांसद जितेन्द्र दोहरे ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि बसरेहर की सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा।
जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि व्यापारियों और आम नागरिकों को लंबे समय से खराब सड़कों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में शीघ्र सुधार क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक है।
