वोट चोरी के खिलाफ एनएसयूआई का महा हस्ताक्षर अभियान, नौरंगाबाद चौकी पर लगा कैंप

Share This

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के ज़िला अध्यक्ष आसिफ़ ज़ादरान के नेतृत्व में वोट चोरी के खिलाफ मंगलवार को शहर के नौरंगाबाद पुलिस चौकी के समीप महा हस्ताक्षर अभियान के तहत एक विशाल कैंप लगाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस पार्टी के ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद खान ने मुख्य अतिथि के रूप में किया, जबकि पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लभ दुबे, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कोमल सिंह कुशवाहा तथा एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंशुल यादव ने विशिष्ट अतिथि के रूप में फीता काटकर अभियान का उद्घाटन किया।

एनएसयूआई ज़िला अध्यक्ष आसिफ़ ज़ादरान ने इस अवसर पर कहा कि “राहुल गांधी ने जिस साहस के साथ वोट चोरी का खुलासा कर लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार—मताधिकार—के हनन का मामला उठाया है, वह ऐतिहासिक है। भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने लोकतंत्र की चोरी की है और हम सब राहुल गांधी जी की इस मुहिम में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं।” उन्होंने आगे कहा कि युवाओं का संकल्प है कि वे आम जनता को जागरूक कर इस लड़ाई को मजबूत करेंगे।

अभियान के दौरान छात्रों और युवाओं ने लगभग 200 पोस्टकार्ड भरकर राष्ट्रपति महोदय को भेजे, जिसमें वोट चोरी के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर राहुल गांधी की इस लड़ाई को समर्थन दिया।

महा हस्ताक्षर अभियान में आशुतोष दीक्षित, मोहम्मद राशिद खान, मलखान सिंह यादव, पल्लभ दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा, अंशुल यादव, प्रशांत तिवारी, वाचस्पति द्विवेदी, प्रेरणा ज़ुबैरी, सचिन शंखवार, नरेंद्र यादव, अनुराग कर्ण, अंसार अहमद, रौनक, हमजा खान, अमित कुमार त्रिपाठी, मोहसिन अली, आमिर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व छात्र मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...