प्राकट्य दिवस पर चैतन्य महाप्रभु का महाभिषेक, भक्तों ने खेली फूलों की होली

Share This

पक्का तालाब के किनारे चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य दिवस पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाप्रभु का महाभिषेक पंचामृत, फलों के रस, नारियल पानी व दिव्य औषधियों से विधि-विधानपूर्वक किया गया। पंडित मनुपुत्र दास के नेतृत्व में अभिषेक के पश्चात चैतन्य महाप्रभु का आकर्षक श्रृंगार किया गया। गौर पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन किया और पांच कुंतल फूलों की होली खेली। इस दौरान पूरे क्षेत्र में साक्षात वृजधाम सा नजारा दिखाई दिया। भक्तों ने भजन-कीर्तन व होली गीतों पर झूमकर आनंद लिया।

प्राकट्य उत्सव को लेकर कार्यक्रम स्थल को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। हरिनाम संकीर्तन में श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ झूमते रहे। भक्तों ने चैतन्य महाप्रभु के साथ फूलों और गुलाल की होली खेली और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर उल्लास मनाया।पंडित मनुपुत्र दास ने भगवान कृष्ण के स्वरूप में सजे कलाकार के साथ भक्तों पर पुष्प वर्षा की और उत्सव की खुशी में फल, फूल, मेवा, मिठाई और अन्य प्रसाद की लुटाई भी की। उपस्थित श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने के लिए आतुर दिखे।

कार्यक्रम स्थल पर चारों ओर फूलों की बहार थी। अंत में भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पंडित मनुपुत्र दास ने भक्तों को चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान चैतन्य महाप्रभु का जन्म फाल्गुन पूर्णिमा को हुआ था, इसी कारण इसे गौर पूर्णिमा कहा जाता है।

उन्होंने बताया कि भगवान का रंग सुनहरा होने के कारण उन्हें गौरांग महाप्रभु भी कहा जाता है। उनके माता-पिता ने उनका नाम निमाई रखा क्योंकि उनका जन्म घर के आंगन में स्थित एक नीम के पेड़ के नीचे हुआ था। पंडित मनुपुत्र दास ने कहा कि चैतन्य महाप्रभु ने गोपियों के प्रेम का भी अनुभव किया था और हरिनाम संकीर्तन को तीर्थों से भी अधिक पावन बताया था। उन्होंने कहा कि जीवों के उद्धार के लिए हरिनाम संकीर्तन करना अत्यंत आवश्यक है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...