गांवों में स्वच्छता के लिए कूड़ा निस्तारण केंद्रों का निर्माण अधूरा, विभाग ने लिया सख्त रुख

Share This

जिले के गांवों में स्वच्छता बनाए रखने और कूड़े के निस्तारण के लिए पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने की कवायद शुरू की गई है। इसके तहत कूड़ा निस्तारण केंद्र (रिसोर्स रिकवरी सेंटर- आरसीसी) बनाए जाने की योजना है, लेकिन स्थिति यह है कि अभी तक तय लक्ष्य की आधी संख्या में भी केंद्रों का निर्माण नहीं हो सका है। जिले में कुल 676 आरसीसी केंद्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से पिछले चार वर्षों में 476 केंद्रों का निर्माण होना था। हालांकि, अब तक सिर्फ 190 केंद्र ही बनाए जा सके हैं, जबकि 146 केंद्रों का निर्माण शुरू भी नहीं हुआ है।

जिले में आठ ब्लॉकों के तहत 469 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें राजस्व ग्रामों की संख्या 680 है। शासन ने प्रत्येक गांव को स्वच्छ बनाने के लिए पंचायती राज विभाग को आरसीसी केंद्र बनाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए विभाग को अब तक ठोस एवं अवशिष्ट प्रबंधन योजना के तहत 47.41 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। इस योजना में गांवों में सफाई के लिए खाद के गड्ढे, कूड़ा उठाने के लिए ट्राइसाइकिल और ई-रिक्शा की खरीद, सोखपिट, लीचपिट और फिल्टर चैंबर के निर्माण के साथ-साथ कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण के लिए आरआरसी और मिनी आरआरसी केंद्र स्थापित करने की व्यवस्था शामिल है। खास तौर पर 5,000 से अधिक आबादी वाले गांवों में यह सुविधा प्राथमिकता पर लागू की जानी थी।

लक्ष्य से पीछे रहने के कारण अब विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिन ग्राम पंचायतों ने अभी तक केंद्रों का निर्माण नहीं कराया, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि कूड़ा निस्तारण केंद्रों के निर्माण में तेजी लाई जाएगी ताकि गांवों में स्वच्छता बनी रहे और कूड़े का समुचित निस्तारण हो सके। विभाग ने शेष केंद्रों के निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार की है और जल्द ही इसे पूरा करने का दावा किया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...