दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप एवं यूडीआईडी कार्ड पंजीकरण कार्यशाला आयोजित

Share This

इटावा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम के निर्देशन में जनपद मुख्यालय पर जिला चिकित्सालय मोतीझील, इटावा में मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया और उन्हें दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी किए गए।

दिव्यांगता प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद प्रत्येक बच्चे का यूडीआईडी (Unique Disability ID) कार्ड के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इसी क्रम में 6 मार्च 2025 को बीएसए सभागार कक्ष में दिव्यांग बच्चों के प्रमाण-पत्र को ऑनलाइन करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती अर्चना सिन्हा की अध्यक्षता में समेकित शिक्षा की जिला समन्वयक द्वारा आयोजित की गई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से रिसोर्स पर्सन सुनील कुमार, लेखाकार अंकित कुमार (सीएमओ कार्यालय, इटावा) द्वारा दिव्यांग बच्चों के यूडीआईडी कार्ड के ऑनलाइन पंजीकरण की तकनीकी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र के दौरान, एक दिव्यांग बच्चे के स्वावलंबन पोर्टल पर यूडीआईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर उसका लाइव प्रदर्शन भी किया गया।

तकनीकी प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि यदि किसी बच्चे की ऑनलाइन एंट्री में त्रुटि हो जाती है तो उसे किस प्रकार सही किया जा सकता है। इस प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए प्रत्येक विकास खंड स्तर पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों और विशेष शिक्षकों को इसकी जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न विकास खंडों में कुल 1333 बच्चों के यूडीआईडी कार्ड के ऑनलाइन पंजीकरण की योजना बनाई गई, जिसमें ताखा के 122, महेवा के 252, चकरनगर के 92, बसरेहर के 141, बढ़पुरा के 171, भरथना के 127, जसवंतनगर के 210, सैफई के 114 और इटावा नगर के 104 बच्चों के नाम शामिल किए गए।

कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. बलराज के निर्देशन में बताया गया कि प्रत्येक बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) पर कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा विशेष शिक्षकों के सहयोग से सभी दिव्यांग बच्चों का यूडीआईडी पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। यह आयोजन दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर प्रशासन ने दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...