इटावा में 30 अप्रैल तक धारा-163 लागू, अपर जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए दिशा-निर्देश

Share This

आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, होली, रमजान, ईद-उल-फितर, रामनवमी, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, परशुराम जयंती सहित अन्य महत्वपूर्ण त्योहारों एवं मार्च-अप्रैल में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के मद्देनजर जनपद इटावा में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू कर दी गई है। यह आदेश अपर जिला मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव द्वारा जारी किया गया है, जो 01 मार्च 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक प्रभावी रहेगा।

अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए यह आदेश आवश्यक है। जनपद में पांच या अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्रित होने और जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है। किसी भी व्यक्ति को लाठी, डंडा, चाकू, आग्नेयास्त्र, विस्फोटक पदार्थ, पत्थर या किसी भी प्रकार के हथियार लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी। यह प्रतिबंध पुलिसकर्मियों, कानून-व्यवस्था में लगे कर्मियों, बीमार और वृद्ध नागरिकों पर लागू नहीं होगा।

सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ और नफरत फैलाने वाली पोस्ट शेयर करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि प्लेटफार्मों पर गलत जानकारी प्रसारित करने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई होगी। इसके अलावा, विद्युत आपूर्ति बाधित करने, ईंट-पत्थर जमा करने और किसी भी प्रकार की हिंसात्मक गतिविधि को उकसाने पर भी कड़ी सजा दी जाएगी।

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, टेंपो स्टैंड या सड़कों पर कोई भी व्यक्ति या समूह जबरन जाम नहीं लगाएगा। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों, स्कूल-कॉलेजों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जबरन बंद कराने का प्रयास दंडनीय अपराध माना जाएगा।

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके 100 मीटर के दायरे में बिना अनुमति भीड़ इकट्ठा करने पर रोक होगी। परीक्षा के दौरान 1 किलोमीटर के दायरे में फोटोकॉपी (फोटोस्टेट) की दुकानें बंद रखी जाएंगी। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, ब्लूटूथ, आईटी गैजेट्स और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

कोविड-19 संबंधी भ्रामक जानकारी फैलाने पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट-2005 और महामारी अधिनियम-2005 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आदेश के उल्लंघन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा-223 के तहत कठोर दंड दिया जाएगा।

यह आदेश आज 28 फरवरी 2025 को जारी किया गया है और यदि आवश्यक हुआ, तो इसे पहले भी रद्द किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...