भूमि माफिया गैंगस्टर भाइयों के करोड़ों के मकान कुर्क, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Share This

प्रशासन ने भूमि माफिया गैंगस्टर के आरोपी दो भाइयों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में स्थित दो करोड़ों के मकानों को कुर्क कर दिया। इस दौरान बैंड बाजे के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और लाउडस्पीकर से घोषणा कर कुर्की की कार्रवाई पूरी की। प्रशासन ने इन मकानों की कीमत 1 करोड़ 13 लाख 72 हजार 220 रुपये आंकी है।

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि चौबिया क्षेत्र के गांव मोहनपुर राहिन निवासी इंद्रपाल यादव और उनके भाई अशोक यादव ने धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक गतिविधियों के जरिए अवैध रूप से भूमि बेचकर अपार संपत्ति अर्जित की थी। इस पैसे से उन्होंने शहर में दो आलीशान मकान बनाए। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज होने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

जिलाधिकारी द्वारा संपत्तियों को जब्त करने के आदेश जारी होने के बाद शनिवार को नायब तहसीलदार सदर डॉ. प्रीति सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह, फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अमित मिश्र और लेखपाल अभिनव चौहान पुलिस बल के साथ अशोक नगर पश्चिम स्थित दोनों मकानों पर पहुंचे। वहां लाउडस्पीकर से घोषणा कर मकानों को आधिकारिक रूप से कुर्क कर दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि अब इन मकानों की खरीद-फरोख्त पूरी तरह गैरकानूनी होगी। किसी भी व्यक्ति को भ्रमित न होने देने के लिए मकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर में भूमि माफियाओं और अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि आगे भी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी। इससे पहले भी जिले में कई अपराधियों की संपत्तियों को कुर्क किया गया है। अधिकारियों ने आम जनता से अवैध लेनदेन से बचने और किसी भी तरह की धोखाधड़ी की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी