इटावा में अधिवक्ताओं ने किया अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 का विरोध

Share This

प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के खिलाफ इटावा के अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। डीबीए अध्यक्ष अनिल कुमार गौर, महामंत्री देवेंद्र पाल, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी, महामंत्री अरुण कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिवक्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर प्रधानमंत्री भारत सरकार को विरोध ज्ञापन सौंपा। इससे पहले अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बिल को अधिवक्ता विरोधी बताया।

डीबीए के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार दीक्षित और रूपेन्द्र सिंह चौहान ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ता अधिनियम 1961 में संशोधन कर नया कानून लाने की तैयारी की जा रही है। इस बिल में धारा 4, धारा 9, धारा 24ए, धारा 35ए, धारा 36, धारा 49ए और धारा 49ए(1) जैसे प्रावधान शामिल हैं, जो सीधे तौर पर अधिवक्ताओं के अधिकारों और स्वतंत्रता को प्रभावित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संशोधन अधिवक्ताओं के संवैधानिक अधिकारों (अनुच्छेद 19) और जीवन तथा स्वतंत्रता (अनुच्छेद 21) का हनन करता है। साथ ही, यह बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश और समस्त बार एसोसिएशनों की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता को कमजोर करने का प्रयास है। अधिवक्ता संशोधन 2025 के विरोध में इटावा कचहरी के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य ठप रखा। साथ ही, बिल की प्रति का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जताया। इससे पहले, अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस विरोध प्रदर्शन के कारण वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, और वे नई तारीख लेकर वापस लौट गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान कचहरी परिसर में सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने साफ किया कि यदि सरकार इस संशोधन को वापस नहीं लेती है, तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...