सीडीओ ने भदावरी भैंस एवं जमुनापारी बकरी प्रजनन प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण

Share This

 मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) इटावा ने 09 जुलाई 2026 को भदावरी भैंस एवं जमुनापारी बकरी प्रजनन प्रक्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पशुओं के रख-रखाव, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था, हरे चारे की उपलब्धता तथा प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान प्रजनन प्रक्षेत्र में जलभराव, गंदे पेयजल तथा रख-रखाव संबंधी कुछ कमियां पाए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीडीओ ने सभी शेडों में बकरियों का वैज्ञानिक एवं संतुलित वितरण सुनिश्चित करने, उपजाऊ भूमि में अरहर की बुआई कराने तथा गूलर, पाकर, नीम और बेर जैसे चारा देने वाले वृक्षों का रोपण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, प्रभावी जल निकासी व्यवस्था विकसित करने और वर्षभर हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने अनुभवी केयर-टेकर की तैनाती कर पशुओं की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण में सामने आए बिंदुओं पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने को कहा, ताकि सभी आवश्यक सुधारात्मक कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जा सकें।

उन्होंने कहा कि पशुधन विकास और संरक्षण के लिए प्रजनन प्रक्षेत्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना आवश्यक है तथा पशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...