चौखर कुआं प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

Share This

नगर के चौखर कुआं प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चौखर कुआं व वैरुन टोला के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  भाजपा नेता एवं सभासद शरद बाजपेयी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने नृत्य, गायन और कविता पाठ जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि शरद बाजपेयी ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इन बच्चों में अद्भुत प्रतिभाएं छिपी हुई हैं, जिन्हें निखारने का कार्य शिक्षकों को करना है। उन्होंने कहा कि आज बेटियों ने विशेष रूप से अपने कौशल का प्रदर्शन किया है, जो समाज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में प्राथमिक विद्यालयों में सुधार हुआ है, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है।

शरद बाजपेयी ने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे छात्रों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करें और उन्हें अच्छे संस्कार भी दें, क्योंकि ये बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी सिर्फ शिक्षकों की नहीं, बल्कि अभिभावकों की भी है। उन्होंने माता-पिता से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें और उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें।

उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है, इसलिए वे अपने बच्चों को विद्यालय भेजने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। शिक्षकों को भी चाहिए कि वे बच्चों को पूरी निष्ठा के साथ पढ़ाएं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करें।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य नुसरत जहां एवं अंजना सक्सेना ने मुख्य अतिथि शरद बाजपेयी व सभासद प्रतिनिधि दिलशाद को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डिम्पी शंखवार, गीता तिवारी सहित कई अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे। समारोह के सफल आयोजन पर सभी ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...