जिला अस्पताल में बिना टेंडर शुरू हुआ वाहन स्टैंड, मरीजों को हो रही परेशानियां

Share This

जिला अस्पताल के बाहर बिना टेंडर के शुरू हुआ वाहन स्टैंड अब मरीजों के लिए एक बड़ी परेशानी का कारण बन चुका है। स्टैंड पर वसूली करने वाले लोग अब बाइक, साइकिल, कार के साथ-साथ ई-रिक्शा और ऑटो को भी रोकने लगे हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले बुजुर्ग और गंभीर मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल के बाहर गंभीर मरीजों के लिए स्टेचर और व्हीलचेयर जैसी कोई सुविधा नहीं दी जा रही है, जिसके कारण कई मरीजों को अपने परिजनों और लाठी के सहारे इमरजेंसी और ओपीडी तक जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इस दौरान, मरीजों और उनके परिजनों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।

इसी बीच, अस्पताल प्रशासन की ओर से इस वसूली व्यवस्था की निगरानी के लिए नगर पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को तैनात किया गया है। सोमवार को स्टैंड पर आउटसोर्सिंग कर्मचारी दयाकिशन, सजीव यादव, रणवीर अभय, समीर और विवेक पांडे मौजूद थे, जो इस व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे।

नगर पालिका के ईओ विजय मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के दो महीने बाकी हैं और फिलहाल टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने तक यह व्यवस्था जारी रहेगी। अस्पताल के गेट पर पालिका कर्मियों की मौजूदगी से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर इमरजेंसी में बाइक लेकर अस्पताल आने वाले लोग परेशान हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पहले से भर्ती मरीजों को देखने पहुंचे लोग भी परेशान हो रहे हैं।

सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कई बार यह स्थिति देखने को मिली, जब कोई इमरजेंसी में अपनी बाइक को अंदर ले जाने की कोशिश करता, तो पालिका कर्मी उसे रोक देते थे। इसके अलावा, अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखने पहुंचे उनके परिजनों से भी उनकी बाइक बाहर खड़ी करने और पर्ची कटवाने को कहा गया, जिससे कई बार पालिका कर्मियों से झड़प भी हो गई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...