ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत, शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंपा गया

Share This

इटावा। जनपद के थाना भरथना क्षेत्र के गांव साम्हो पुठिया में सोमवार को एक किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, और बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया। स्वजन ने मृतक का अंतिम संस्कार किया।

गांव साम्हो पुठिया निवासी 45 वर्षीय संतोष कुमार गुप्ता सोमवार को आगरा से दवाई लेकर रात में ट्रेन से घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद उन्होंने खाना खाकर सो गए थे। मंगलवार सुबह वह नियमित तरीके से खेत की रखवाली और अन्य काम के लिए निकले थे। घने कोहरे के कारण जब वह गांव अछल्दा के पास हर नारायनपुर के सामने डीएफसी डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर लाइन पार कर रहे थे, तभी वह डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी ट्रैकमैन अनिल कुमार को तब हुई जब वह लाइन को चेक कर रहे थे। उन्होंने शव को ट्रैक पर पड़ा देखा और इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद रेलवे और थाना पुलिस को सूचित किया गया। थाना एसएसआई सुरेश चंद्र और पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन के पास पहुंचा, तो संतोष कुमार गुप्ता की पत्नी रूपा गुप्ता, बेटी रोशनी, सोनी और बेटा आकाश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के सदस्यों ने शव का अंतिम संस्कार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया था और मामले की जांच की जा रही है। यह घटना इलाके में शोक की लहर छोड़ गई है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के राष्ट्र/राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक /अध्यापिकाओं की सूची

क्र0स0 नाम अध्‍यापक/अध्‍यापिका पद पुरस्‍कार प्राप्‍त विघालय  का नाम क्षेत्र    राष्‍ट्र राज्‍य 1 श्री ओउम प्रकाश प्र0अ0 प्रा0वि0नगला सलहदी जसवन्‍तनगर 1975 2 श्रीमती शिवदेवी प्र0अ0 उच्‍च प्रा0वि0 भरथना भरथना 1979 3 श्री जगदीश नरायन तिवारी प्र0अ0 प्रा0वि0 पछायगांव बढपुरा 1981 4 श्री रामकरन चौधरी प्र0अ0 प्रा0वि0 सूखाताल बढपुरा 1982 5 श्री...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...