हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक नीरज गुप्ता और क्षेत्रीय संगठन मंत्री हितेश जी संगठन के विस्तार के उद्देश्य से कल शाम इटावा पहुंचे। उनका रात्रि प्रवास इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ। आज सुबह वे महोबा के लिए प्रस्थान कर गए।
इस अवसर पर प्रदेश संयोजक नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक प्रकाश टॉकीज के पास गगन होटल के सामने ब्रिटिश इंग्लिश इंस्टीट्यूट में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री हितेश जी ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू जागरण मंच 1982 से पूरे प्रदेश में हिंदुओं को एकजुट करने और उनके हितों की रक्षा के लिए सक्रिय है। उन्होंने बताया कि मंच युवाओं को प्रशिक्षित कर समाज में जागरूकता फैलाने और राष्ट्र को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है।
बैठक के दौरान अभिषेक ज्ञानार्थी को जिला संयोजक और वेद प्रकाश कुशवाहा को सह जिला संयोजक नियुक्त किया गया। साथ ही श्री अनुरुद्ध गुप्ता, वरुण दुबे, अनुज राजपूत, पवन तिवारी, और अमन यादव को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इन सदस्यों से अपेक्षा की गई कि वे नगर और खंड स्तर पर कार्यकारिणी का गठन कर इसकी सूचना प्रदेश संगठन को दें। बैठक का संचालन प्रदेश सह प्रभारी अनुराग भदौरिया ने किया।
बैठक में विधि आयाम के सदस्य हैप्पी ठाकुर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री आशीष बाथम, सतेंद्र कुशवाहा, दीप्ति अवस्थी, आरती, खुशबू, रवि कुमार, अनुज कश्यप, गौरव ज्ञानार्थी समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
नवनियुक्त जिला संयोजक अभिषेक ज्ञानार्थी ने सभी सम्माननीय अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले के सभी नगरों और खंडों में जल्द ही उत्साही और योग्य युवाओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी।
