रूबेला वायरस की आशंका, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Share This

चकरनगर पड़ोसी राज्य में रूबेला वायरस के संदिग्ध मामले सामने आने के बाद इटावा जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिले की सीमा पर स्थित चकरनगर और बढ़पुरा ब्लॉकों में चिकित्सा अधिकारियों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीताराम ने बताया कि भिंड जिले में रूबेला वायरस के मामले सामने आए हैं, जो इटावा के लिए चिंता का विषय है। रूबेला एक संक्रामक बीमारी है जो बहुत तेजी से फैलती है। उन्होंने बताया कि भिंड, इटावा जिले की सीमा पर स्थित है, इसलिए इन दोनों ब्लॉकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

सीएमओ ने एमओआईसी, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे बुखार, खांसी और जुकाम जैसे लक्षणों वाले मरीजों की विशेष रूप से जांच करें। उन्होंने कहा कि इन गांवों में जाकर एएनएम और आशा कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करें और संदिग्ध मामलों की तुरंत सूचना दें। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीजों को हल्के में नहीं लेना चाहिए और उनकी तत्काल जांच करवानी चाहिए।

सीएमओ ने सभी एमओआईसी को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है और सभी को मिलकर इस पर नियंत्रण पाने के लिए प्रयास करने होंगे।

रूबेला क्या है? रूबेला एक वायरल संक्रमण है जो आमतौर पर हल्के लक्षणों के साथ होता है, जैसे कि बुखार, दाने, और सूजी हुई ग्रंथियां। हालांकि, गर्भवती महिलाओं के लिए यह संक्रमण बहुत खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे गर्भ में पल रहे बच्चे में जन्मजात विकलांगता हो सकती है।

रूबेला से बचाव रूबेला से बचाव के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी तरीका है। बच्चों को बचपन में ही रूबेला का टीका लगवाना चाहिए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी