रितौर माइनर की पटरी कटने से किसानों की फसलें जलमग्न, गांव में बाढ़ जैसे हालात

Share This

बकेवर। भोगनीपुर नहर प्रखंड से निकले रितौर माइनर की पटरी कटने से किसानों की फसलें और गांव में पानी घुस गया। मंगलवार की सुबह जब लोग सो कर उठे, तो चारों तरफ पानी ही पानी नजर आया। ठंड के मौसम में बाढ़ जैसे हालात देखकर किसानों के होश उड़ गए।माइनर कटने की सूचना सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों को देते हुए गांव के करीब 50 किसान मौके पर पहुंचे और माइनर की पटरी से पानी बंद करने का प्रयास किया, लेकिन पानी बंद नहीं हुआ।

किसान विनय कुमार, सुधीर कुमार, अवधेश कुमार, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार, प्रकाश कुमार आदि ने आरोप लगाया कि रितौर माइनर की जेसीबी से सफाई की गई थी, लेकिन माइनर की टेल तक सफाई नहीं की गई, जिससे यह स्थिति बनी है। माइनर में पानी अधिक होने से पटरी कट गई और किसानों की एक हफ्ते पहले बोई गई गेहूं की फसल और सरसों आदि फसलें जलमग्न हो गई हैं।

माइनर का पानी किसानों के घरों तक भी घुस गया है। विनय कुमार की 5 बीघा, महेंद्र की पांच बीघा, अवधेश कुमार की 10 बीघा, प्रमोद कुमार की आठ बीघा, राजीव कुमार की आठ बीघा, प्रदीप कुमार की 4 बीघा, प्रकाश की 12 बीघा, गोविंद की तीन बीघा, अमित की दो बीघा, वीरेंद्र सिंह की पांच बीघा, जगदीश की छह बीघा, पिंटू की छह बीघा, संतोष की चार बीघा, बाँची की चार बीघा, उदय वीर की चार बीघा, रविंद्र की दो बीघा, सतेन्द्र की 2 बीघा, प्रदीप की दो बीघा फसलें जलमग्न हो गईं।

भोगनीपुर नहर प्रखंड के एई हरिपाल सिंह ने बताया कि माइनर की सफाई ठीक से हुई थी और पटरी को मजबूत बनाया गया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों को भेजकर पटरी सही कराई जाएगी। इस घटना ने किसानों के बीच भारी चिंता और असुरक्षा की स्थिति पैदा कर दी है, और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

खबरों के हर मोर्चे पर अपनी मेहनत और लगन से सच्चाई की मसाल थामें पत्रकार अमित मिश्रा

इटावा की धरती ने हमेशा समाज, राजनीति और मीडिया जगत को अपनी गहरी समझ और जनसरोकार से जोड़ने वाले व्यक्तित्व दिए हैं। इन्हीं में...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी