कंपोजिट विद्यालय बकौली का खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण,परखी गुणवत्ता

Share This

विकास खंड ताखा के कंपोजिट विद्यालय बकौली का खंड शिक्षा अधिकारी बीरेंद्र सिंह पटेल ने औचक निरीक्षण किया।सभी शिक्षक उपस्थित मिले और कक्षाएं विधिवत संचालित थी।कक्षा 6 व कक्षा 3 में जाकर शैक्षिक गुणवत्ता को परखा। कक्षा 6 में उन्होंने हिंदी विषय को पढ़ाया जिसमें तदभव और तत्सम शब्दों में अंतर व उनकी पहचान करना सिखाया,कवि और लेखक के बारे में विस्तार से चर्चा की।

बीईओ द्वारा बच्चों से प्रश्न पूछे जा रहे थे जिनका उत्तर बच्चे अपनी भाषा में दे रहे थे,कुछ प्रश्नों के उत्तर गलत होने पर स्वयं बोर्ड पर लिखकर समझाया।बच्चे बीईओ की पढ़ाई से इतने प्रभावित हुए कि वो कहने लगे अब कब आयेगे सर जी आप।उन्होंने कहा आता रहूंगा।

कक्षा 3में शिक्षक प्रदीप कुमार द्वारा अंग्रेजी विषय का शिक्षण कार्य किया जा रहा था, बीईओ ने बोर्ड पर देखा की हिंदी बारहखड़ी को अंग्रेजी में लिखा गया था जिसको देखकर काफी प्रशंसा कि ये सब तो कॉन्वेंट स्कूलों में भी नहीं सिखाया जाता।बच्चों से हिंदी अंग्रेजी व गणित विषय की शैक्षिक गुणवत्ता को परखा और बच्चों के उत्तर सुनकर समस्त स्टाफ की तारीफ की।उन्होंने एमडीएम सैंपल को चेक कर एमडीएम की गुणवत्ता को भी परखा।

एमडीएम की गुणवत्ता सही मिली।सफाईकर्मी की सहायता से विद्यालय प्रांगण की सफाई करने के लिए प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया।निरीक्षण के समय समस्त स्टाफ यानी प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह राठौर,गीता दोहरे,ओमप्रकाश,दिनेश बाबू चौधरी,प्रदीप कुमार,प्रदीप सिंह व अवनीश दुबे उपस्थित मिले।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी