वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

Share This

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और निरंतर प्रयास करते हैं। इसी मंत्र को अपनाकर प्रख्यात पत्रकार वेदव्रत गुप्ता ने अपनी यात्रा की उंचाइयों को छूने का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। वेदव्रत गुप्ता का जन्म 7 अक्टूबर, 1955 को जसवन्तनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री देव व्रत जी गुप्ता आर्य था और जन्म देने वाली माँ का नाम स्वर्गिया ओमबती गुप्ता, हालांकि पहली मां का मात्र 9 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वेदव्रत गुप्ता का आगे का लालन पालन उनकी माँ स्वर्गीया ज्ञानवती गुप्ता किया।

वेदव्रत का शौक विज्ञान में था और उन्होंने अपनी शिक्षा में उच्चतम स्तर तक अध्ययन किया है। उन्होंने M.Sc. की उपाधि जंतु विज्ञान विषय और M.Phil. की उपाधि कीट विज्ञान विषय से प्राप्त की ।

वेदव्रत गुप्ता की पत्नी का नाम सीमा देवी गुप्ता हैं। वेदव्रत और सीमा एक दूसरे के प्रति अत्यंत प्रेम और सम्मान का भाव रखते है। पूजा व्रत गुप्ता, वेदव्रत और सीमा देवी की पहली संतान हैं। वह लेखक हैं और अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं। दीपा व्रत गुप्ता वेदव्रत और सीमा देवी की दूसरी संतान हैं। वह आगरा में निवास करती हैं, अनमोल गुप्ता वेदव्रत और सीमा देवी की तीसरी संतान हैं। वह नोएडा में नौकरी करते हैं।

सफलता की कहानी एक पत्रकार की दृष्टि से

वेदव्रत गुप्ता का पत्र पत्रिकाओं में लेखन का सफर वर्ष 1977 से शुरू हुआ। उनके लेख देश और विदेश की पत्र-पत्रिकाओं  में 400 से अधिक बार प्रकाशित हुए। उन्होंने वर्ष 1978 में दैनिक देशधर्म, इटावा से पत्रकारिता की शुरुआत की। उन्होंने वर्ष 1979 में दैनिक आज कानपुर से जुड़कर वर्ष 1982 तक जिला संवाददाता के रूप में कार्य किया। उन्होंने वर्ष 1987 में दैनिक माधव संदेश, इटावा में सब एडिटर के पद पर कार्य किया।

वेदव्रत गुप्ता वर्ष 1987 से 1990 तक जनसत्ता, नई दिल्ली के जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत रहे। उनकी रिपोर्टिंग इंडियन एक्सप्रेस में भी में भी छपी। इसके बाद वे एक वर्ष तक स्वतंत्र पत्रकार के रूप में काम करते हुए दैनिक देशधर्म के एडिटोरियल सहायक के रूप में स्वर्गीय देवीदयाल दुबे जी के सानिध्य में काम करते रहे।

सन् 1992 से 2015 तक वेदव्रत गुप्ता लगातार 23 वर्षों तक दैनिक जागरण के जसवंतनगर और सैफई इलाके के संवाददाता रहे। उनकी रिपोर्टिंग में कछपुरा कांड और नगला विशुन कांड जैसे महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग और खुलासा शामिल है। नगला विशुन कांड में, एक चाचा ने अपने पूरे परिवार को मारकर यमुना नदी में बहा दिया था और फिर घर में ताला लगाकर फरार हो गया था। वेदव्रत गुप्ता की रिपोर्टिंग से इस घटना का खुलासा हुआ था।

वेदव्रत गुप्ता उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार मान्यता प्राप्त हैं। सन् 2016 में उन्होंने फिर से दैनिक आज के साथ कम करना शुरू किया। उन्होंने जसवंतनगर टाइम्स पोर्टल की शुरुआत की है और कई अन्य न्यूज़ पोर्टल्स के लिए समाचार प्रेषण का काम कर रहे है।

सामाजिक कार्यकर्ता और साहित्यकार

वेदव्रत गुप्ता एक प्रख्यात पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और साहित्यकार हैं। उन्होंने पत्रकारीता काल के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। सन् 1996 में सैफई महोत्सव को उन्होंने स्वर्गीय श्री रणवीर सिंह के साथ मिलकर आरंभ किया। इस महोत्सव के संस्थापक प्रबंधक के रूप में वह अब तक कार्य कर रहे है,

वेदव्रत गुप्ता सैफई महोत्सव के दौरान कवि सम्मेलन और दंगल जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहे है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने लोक कला, संस्कृति और हिंदी भाषा को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया है। वे इन आयोजनों में देश के प्रमुख खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों को शामिल करके इटावा और आसपास की ग्रामीण जनता को उनसे रूबरू कराने का प्रयास करते रहे है।

जसवंत नगर में वेदव्रत गुप्ता कई सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष और पदाधिकारी हैं। इनमें शंकर बारात समिति, शांतिवन, केला देवी मंदिर, लायंस क्लब और अन्य कई संस्थाएं शामिल हैं। उन्होंने इन संस्थाओं के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करने का संकल्प लिया है।

वेदव्रत गुप्ता ने जसवंत नगर की ऐतिहासिक डेढ़ शताब्दी पुरानी मैदानी रामलीला पर 300 पेज की पुस्तक लिखी है, जिसे 2017 में विमोचित किया गया। इस पुस्तक में देश की जानी-मानी हस्तियां ने अपना समर्थन दिया है। वेदव्रत गुप्ता ने कोरोना महामारी के समय जरूरतमंद लोगो की मदद करने में अपनी पूरी क्षमता से सहयोग दिया है। उन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यों, भोजन वितरण और आर्थिक सहायता के माध्यम से जरूरतमंद लोगो की जरूरतों को पूरा किया है। वेदव्रत गुप्ता एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी प्रगतिशील सोच, सेवा भावना और सामाजिक संघर्ष के माध्यम से समाज के विकास में योगदान दे रहे हैं।

बीरेश मिश्रा, ब्यूरो चीफ, अमृत विचार समाचार पत्र का मानना है की वेदब्रत गुप्ता सिर्फ एक पत्रकार ही नहीं है वे पत्रकारिता की पाठशाला हैं। 80 के दशक से जो पत्रकारिता उन्होंने की वह किसी तपस्या से कम नहीं थी। उनकी वह जीवटता अनुकरणीय हैं। वह एक बहुआयामी व्यक्तित्व और लेखन के धनी हैं। आज भी उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

दैनिक जागरण इटावा के ब्यूरो चीफ गौरव डुडेजा कहते है वेदव्रत गुप्ता ने कड़े संघर्षों के बाद जमीन से उठकर पत्रकारिता में अपना मुकाम बनाया है यह पूरे जनपद के पत्रकारों के लिए आदर्श है।  पत्रकारिता में एक दिन में सम्मान नहीं पाया जा सकता । आज इतनी उम्र में भी उनका जज्बा कमाल का है I

यह भी पढ़े

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ बीरेश मिश्रा

Share This
Ashish Bajpai
Ashish Bajpaihttps://etawahlive.com/
Content Writer, Call-7017070200, 9412182324, Email-cimtindia@gmail.com, बस एक क्लिक में जाने अपने इटावा को।
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...