इटावा में न्यायालय परिसर की दुकानों की नीलामी 23 मार्च को

Share This

 नीलामी समिति/अपर जिला जज कोर्ट संख्या-12, अशोक कुमार दुबे ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि नई दीवानी परिसर इटावा स्थित विभिन्न दुकानों की नीलामी वित्तीय वर्ष 2026-27 (01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027) के लिए आगामी 23 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया दस न्यायालय कक्ष भवन के सभागार में अपरान्ह 4:30 बजे संपन्न होगी। जिन दुकानों/स्टॉलों की नीलामी की जानी है, उनमें अस्थायी नवीन फोटोस्टेट की दुकान, हलवाई की दुकान, लाई-चना का स्टॉल तथा पान का खोखा शामिल हैं।

इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर माननीय जिला जज, इटावा द्वारा अनुमोदित शर्तों के अधीन बोली लगाने हेतु उपस्थित हो सकते हैं। लाई-चना एवं पान के खोखे के लिए 2000 रुपये तथा फोटोस्टेट और हलवाई की दुकान के लिए 10,000 रुपये की सुरक्षा धनराशि नकद जमा करनी होगी। सभी बोलीदाताओं को 23 मार्च 2026 को दोपहर 2:00 बजे तक जमानत राशि अग्रिम रूप से जमा करनी अनिवार्य होगी, जो नीलामी प्रक्रिया समाप्ति के बाद नियमानुसार वापस कर दी जाएगी।

नीलामी में सर्वाधिक बोली लगाने वाले को ठेका प्राप्त होने पर तत्काल बोली की कुल धनराशि का 50 प्रतिशत जमा करना होगा। नीलामी को स्वीकार या अस्वीकार करने का अंतिम अधिकार माननीय जिला जज, इटावा के पास सुरक्षित रहेगा।

इसके अतिरिक्त, प्रत्येक इच्छुक बोलीदाता को नीलामी फार्म भरकर सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र अथवा आधार कार्ड के साथ नजारत कार्यालय में जमा करना होगा। नीलामी फार्म 100 रुपये मूल्य पर 23 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक नजारत कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। नीलामी से संबंधित विस्तृत शर्तों की जानकारी केन्द्रीय नाजिर, नजारत जजी, इटावा से प्राप्त की जा सकती है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...