ईद-उल-फितर एवं चैत्र नवरात्रि को लेकर सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

Share This

आगामी त्योहारों ईद-उल-फितर एवं चैत्र नवरात्रि को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, महंतों, मौलवियों एवं जनप्रतिनिधियों सहित नागरिकों ने भाग लेते हुए अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कहा कि जिला प्रशासन त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे ईद-उल-फितर एवं चैत्र नवरात्रि को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार के अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए तथा मंदिरों और मस्जिदों पर साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए और ईद की नमाज मस्जिदों के भीतर ही अदा की जाए, सड़कों पर नहीं।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका को निर्देशित किया कि छुट्टा गोवंश को पकड़कर नजदीकी गौशालाओं में भिजवाया जाए। विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए कि लटकते तारों को ऊंचा कराया जाए, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों से सतर्क रहने की भी अपील की।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि नमाज के दौरान अधिक भीड़ होती है तो उसे तीन शिफ्ट में आयोजित किया जा सकता है, साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस की व्यवस्था बनाए रखने तथा ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए डी.जे. साउंड को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि किसी भी संभावित घटना को रोकने के लिए पूर्व से ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, समस्त क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...