मेधावियों ने लहराया परचम

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा घोषित किये गये हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में नगर की शिक्षण संस्थाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक पाकर विद्यालय समेत माता-पिता व क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

मंगलवार को जारी परीक्षा परिणाम के चलते कस्बा के शुक्लागंज स्थित ज्ञान स्थली एकेडमी में हाईस्कूल में दृष्टि सिंह पुत्री प्रेमचन्द्र गौतम ने 567/600 में 94.50 प्रतिशत पर प्रथम स्थान, आकांक्षा ने 564 प्राप्तांक पर द्वितीय व वैष्णवी ने 558 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पाया। साथ ही इण्टरमीडिएट में रेखा ने 468/500 से प्रथम, मुस्कान ने 466/500 से द्वितीय, राशि ने 461/500 से तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था के प्रधानाचार्य सुनील राजपूत ने सभी मेधावियों का माल्यार्पण व मिष्ठान खिलाकर उत्साहवर्धन किया।

साथ ही नगर के मुहल्ला यादव नगर में संचालित बी0एल0 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की हाईस्कूल में अध्ययनरत छात्रा निधि यादव पुत्री नन्दकिशोर ने 564/600 प्राप्तांक पर 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके शिक्षा के क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखा। छात्रा की इस सफलता पर विद्यालय संचालक योगेश कुमार, राजेश कुमार, शिक्षक बलराम सिंह, नरेश चन्द्र आदि ने उसे शुभकामनायें व बधाई दी हैं।

वहीं एस0ए0वी0 इण्टर कालेज की छात्रा दिव्या पाल पुत्री विनोद कुमार पाल ने हाईस्कूल में 563/600 प्राप्तांक पर 93.84 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। छात्रा की इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सहित पिता व माता नीरू देवी ने गहरी प्रसन्नता जाहिर करके दिव्या पाल को निरन्तर उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने की शुभकामनायें दीं। वहीं दिव्या पाल ने इस सफलता के लिए गुरूजनों समेत माता-पिता का श्रेय बताते हुए आई0ए0एस0 बनकर राष्ट्र/समाज की सेवा करने की बात कही।

साथ ही कस्बा के सरोजनी रोड स्थित पेरामाउण्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल के हाईस्कूल के घोषित हुए परीक्षा परिणाम में ओंकार तिवारी ने 526/600 प्राप्तांक पर प्रथम, अभिनव पाठक ने 525/600 पर द्वितीय स्थान पर अपना कब्जा जमाया। संस्था निदेशक प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, प्रबन्धक नीरजा पाण्डेय प्रधानाचार्या प्रतिभा त्रिपाठी, राखी मिश्रा, प्रवीन शुक्ला, चरनजीत, के0के0 दीक्षित, चन्द्रकान्त, गोविन्द मिश्रा आदि ने मेधावियों का माल्यार्पण व मिष्ठान खिलाकर उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनायें दीं।

वहीं बालोदय इण्टर कॉलेज भरथना में हाईस्कूल में श्रद्धा पोरवाल ने 81.83 प्रतिशत पर प्रथम, अरूण कुमार ने 79.66 प्रतिशत पर द्वितीय, शिवानी यादव ने 78.33 प्रतिशत पर तृतीय स्थान व इण्टरमीडिएट में 82.66 प्रतिशत आयुष कुमार ने प्रथम, 80.60 प्रतिशत पर पीयूष ने द्वितीय, 80.40 प्रतिशत पर राघव सिंह ने विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिस पर संस्था प्रबन्धक आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव आदि ने मेधावियों को शुभकामनायें दी हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी