भारत-यूएई ने अबू धाबी में रक्षा बैठक में रक्षा उपकरणों के संयुक्त विकास पर सहमति जताई

Share This

भारत-यूएई के बीच 14वीं संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की बैठक 26 नवंबर 2026 को अबू धाबी में आयोजित हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारतीय पक्ष से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय के अवर सचिव लेफ्टिनेंट जनरल इब्राहिम नासिर एम. अल अलावी ने की।

मई 2026 में प्रधानमंत्री की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा के दौरान हस्ताक्षरित ‘भारत-संयुक्त अरब अमीरात रणनीतिक रक्षा साझेदारी रूपरेखा’ के तहत निर्धारित कार्यक्रमों को इस बैठक में रणनीतिक दिशा दी गई। दोनों पक्षों ने रक्षा उद्योग, रक्षा नवाचार एवं उन्नत प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, सैन्य प्रशिक्षण और समुद्री सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को सशक्त करने पर सहमति जताई। इसके अलावा, अगली पीढ़ी के रक्षा उपकरणों के संयुक्त विकास और संयुक्त उत्पादन से जुड़ी साझेदारियों को गति देने पर भी सहमति बनी।

दोनों देशों के सह-अध्यक्षों ने अगली जेडीसीसी बैठक से पहले रक्षा सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की नियमित अंतराल पर समीक्षा करने का निर्णय लिया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा विभाग, भारतीय सशस्त्र बलों, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल थे। भारतीय रक्षा उद्योग का एक शिष्टमंडल भी व्यापार-से-व्यापार (बी2बी) साझेदारियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेडीसीसी प्रतिनिधिमंडल के साथ गया। बैठक के दौरान दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच व्यापारिक संवाद भी संपन्न हुआ। भारतीय रक्षा उद्योग के प्रतिनिधिमंडल ने तवाजुन औद्योगिक पार्क का दौरा किया और संयुक्त अरब अमीरात की तवाजुन आर्थिक परिषद के साथ बैठक की। इस दौरान संयुक्त अरब अमीरात के समकक्षों के साथ सहयोग की संभावनाओं को तलाशने और नए अवसरों को खोजने पर चर्चा की गई।

रक्षा सचिव के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मामलों के राज्य मंत्री मोहम्मद बिन मुबारक फादेल अल मजरूई से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने खाड़ी व पश्चिम एशिया क्षेत्र की उभरती भू-राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की तथा रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। रक्षा सचिव ने इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से उन्हें शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। इस से पहले, रक्षा सचिव द्वारा अबू धाबी स्थित ‘वहात अल करामा’ स्मारक पर संयुक्त अरब अमीरात की सेवा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक संबंध हैं, जो व्यापार, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा दोनों देशों के लोगों के बीच सशक्त जुड़ाव पर आधारित हैं। समय के साथ इन द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का स्वरूप मिला है, जिसमें रणनीतिक रक्षा सहभागिता भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...