UPUMS सैफई में 1000 mA डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन

Share This

सैफई, इटावा – उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS) के रेडियो डायग्नोसिस विभाग की पुरानी बिल्डिंग के कमरा संख्या 47 में 14 नवंबर 2026 को 1000 mA की डिजिटल रेडियोग्राफी एवं फ्लोरोस्कोपी (DRF) एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने फीता काटकर मशीन का उद्घाटन किया और उसके बाद मशीन का लाइव प्रदर्शन किया, जिसमें उसकी आधुनिक तकनीक और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्रति-कुलपति प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार, डीन मेडिकल प्रो. (डॉ.) उषा शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) एस.पी. सिंह तथा चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) अमित सिंह सहित अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

नई 1000 mA DRF मशीन के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल इमेजिंग के साथ फ्लोरोस्कोपी द्वारा लाइव इमेजिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे सामान्य डिजिटल एक्स-रे के अलावा बेरियम स्टडी, IVP और MCU जैसी विशेष जांचें भी की जा सकेंगी। आधुनिक तकनीक के कारण कम समय में स्पष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण इमेज प्राप्त होंगी, जिससे मरीजों की जांच और रिपोर्टिंग प्रक्रिया में तेजी आएगी। साथ ही, आवश्यकता के अनुसार रेडिएशन डोज को अनुकूलित कर सुरक्षित जांच में भी मदद मिलेगी।

इस मशीन की स्थापना से ट्रॉमा, इमरजेंसी और ओपीडी में आने वाले मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्हें त्वरित एवं बेहतर निदान की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने इस सुविधा को विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे मरीजों को एक ही स्थान पर आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और त्वरित रेडियोलॉजिकल जांच उपलब्ध होगी तथा विश्वविद्यालय की चिकित्सा सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

[businessdirectory-quick-search]
[businessdirectory-categories]

हमारा इटावा

केन्द्रीय वि‍द्यालय खुलना जि‍ले की सबसे बड़ी उपलब्धि

वर्तमान में जि‍ले  मे हर गांव में प्राइमरी पाठशाला, जूनि‍यर हाईस्‍कूल, उच्‍चतर माध्‍यमि‍क वि‍द्यालय, इण्‍टरमीडि‍एट वि‍त्‍त वि‍हीन हाईस्‍कूल/इण्‍टर, वि‍त्‍त वि‍हीन डि‍ग्री कॉलेज,संस्‍कृत के कई...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...