बाल दिवस के उपलक्ष्य में बचपन प्ले स्कूल में भव्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न वेशभूषाओं में भाग लेकर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार नेहा सचान उपस्थित रहीं और विजेता बच्चों को शील्ड एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
नायब तहसीलदार ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के संचालक राहुल दीक्षित ने सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं।
