बीआरआईसी का तीसरा स्थापना दिवस राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान में मनाया

Share This

आज राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान में जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं नवाचार परिषद‑बीआरआईसी के तीसरे स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की क्षमता जैव प्रौद्योगिकी आधारित अगली औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने की है। उन्होंने वैज्ञानिक संस्थानों के बीच अधिक एकीकरण और उद्योग जगत की व्यापक भागीदारी का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि सरकार ने अलग-अलग कार्यप्रणालियों और समन्वय की कमी दूर करने के लिए विज्ञान संस्थानों के अधिक एकीकरण को प्रोत्साहित किया है। बीआरआईसी को एक संयुक्त परिवार के रूप में वर्णित करते हुए उन्होंने कहा कि इससे कई निदेशालयों और अनुमोदनों से जुड़ी प्रक्रियागत देरी में कमी आई है तथा वैज्ञानिक सहयोग के नए अवसर सृजित हुए हैं।

डॉ. सिंह ने विकास यात्रा पर प्रकाश डाला, यह बताते हुए कि मौजूदा केन्द्र सरकार के सत्ता में आने के समय भारत की जैव अर्थव्यवस्था लगभग 10 अरब डॉलर की थी, जो अब बढ़कर 195 अरब डॉलर से अधिक हो गई है। जैव प्रौद्योगिकी स्टार्टअप का पारितंत्र 50‑60 से बढ़कर 11 हजार से अधिक हो गया है, जिनमें से कई वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने मोहाली, हैदराबाद, पुणे और तिरुवनंतपुरम में स्थापित बायोफाउंड्री केंद्रों का उल्लेख किया और ब्रिटेन के सेंटर फॉर प्रोसेस इनोवेशन के साथ सहयोग को आगे की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया।

जीनोमिक्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान‑एम्स सहित विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का ध्यान आकर्षित किया है। डॉ. सिंह ने कहा कि जीनोमिक्स सटीक चिकित्सा की दिशा में बदलाव को संभव बना सकता है और कई संस्थान इस दृष्टिकोण को अपनाने तथा सहयोग की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

कार्यक्रम में वेलकम ट्रस्ट ने 250 से अधिक आईबीआरआईसी+ पीएचडी शोधार्थियों के लिए पांच वर्षीय इमर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु 21.7 करोड़ रुपये तक के अनुदान की घोषणा की। साथ ही, बीआरआईसी और ब्रिटेन के सेंटर फॉर प्रोसेस इनोवेशन के बीच आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। फेस्टिवल ऑफ स्पोर्ट्स के विजेताओं को सम्मानित किया गया और आईबीआरआईसी+ स्पॉटलाइट साइंटिस्ट ऑफ द ईयर‑2026 पुरस्कार डॉ. सुनील लक्ष्मण, डॉ. रश्मि भंडारी और प्रोफेसर भबतोष दास को प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सलाहकार परिषद की सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त), महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ. माधुरी कनितकर, जैव प्रौद्योगिकी विभाग की संयुक्त सचिव प्रशासन सुश्री एकता विश्नोई और बीआरआईसी‑राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. पुष्कर शर्मा भी उपस्थित थे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 22 अक्टूबर 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...