केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने उत्तर 24 परगना में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में भाग लिया

Share This

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने 22 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक चल रहे खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर ब्लॉक स्थित सुभाषनगर में ICAR‑NINFET द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

इस कार्यक्रम में भारत सरकार की मृदा स्वास्थ्य, प्राकृतिक खेती और सतत कृषि के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान मृदा संसाधनों के संरक्षण, रासायनिक इनपुट पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करने के महत्व पर बल दिया गया।

मंत्री ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने और रासायनिक उर्वरकों का न्यूनतम उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने मृदा की उर्वरता बनाए रखने, मृदा स्वास्थ्य में सुधार लाने और पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक खेती को एक महत्वपूर्ण पद्धति बताया।

उन्होंने किसानों से उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग, पोषक तत्वों के बेहतर उपयोग की दक्षता और मृदा की उर्वरता बनाए रखने के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड के प्रभावी उपयोग का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) की भूमिका को रेखांकित किया, जो तकनीकी मार्गदर्शन, व्यावहारिक प्रदर्शन और विस्तार सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने जैविक उर्वरकों और जैविक कीटनाशकों के उपयोग सहित खेती की पारंपरिक प्रक्रियाओं को फिर से अपनाने का आग्रह किया, ताकि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण उपज प्राप्त करने में मदद मिल सके।

इस कार्यक्रम का आयोजन ICAR‑NINFET द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में देशभर में 22 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक चल रहे रबी फसलों के लिए खेत बचाओ अभियान के मूल संदेश को दोहराया गया कि स्वस्थ मृदा ही स्वस्थ फसलों, सतत कृषि और किसानों की समृद्धि का आधार है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...