प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाई दूज के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाई-बहनों के बीच स्नेह और प्रगाढ़ रिश्ते की मिठास का प्रतीक है।
इस अवसर पर उन्होंने सभी को प्रसन्नता, आनंद और संपन्नता की कामना की।
मोदी ने X पर पोस्ट में लिखा: “देशभर के मेरे परिवारजनों को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व भाई-बहन के स्नेहपूर्ण एवं प्रगाढ़ रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर मैं सभी की प्रसन्नता और संपन्नता की कामना करता हूं।”
