हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ टेसू-झेंझी का विवाह

Share This

भरथना- बीते रविवार को पारम्परिक और पौराणिक लोक मान्यताओं के चलते दशहरा से शुरू होकर शरद पूर्णिमा तक चलने वाले टेसू-झेंझी का विवाह छोटे-बड़े उत्सवों के रूप में बड़े ही हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया।

छोटे बच्चों ने टेसू के प्रतीकात्मक स्वरूप को दूल्हे की तरह अच्छे से सजाकर उसमें लाइटिंग जलाकर गली-गली, घर-घर और बाजारों में दुकानदारों से लोकगीत ‘‘मेरा टेसू यहीं खड़ा, खाने को मांगे दही बड़ा‘‘ और ‘‘टेसू अटर करे टेसू मटर करे, टेसू लैके टरे‘‘ सुनाकर रूपए एकत्रित किए। वहीं छोटी बच्चियों ने भी अपनी झेंझी को गोटेदार लाल चुनरी से दुल्हन की तरह सजाकर टोकरी में अपनी झेंझी रखकर घर-घर पहुंचकर ढोलक की थाप पर झेंझी के लोकगीत सुनाए और खूब मस्ती कर घरों से अनाज, रूपए एकत्रित किए और शरद पूर्णिमा का वह दिन भी आ गया, जब टेसू-झेंझी का विवाह सम्पन्न होना था, टेसू और झेंझी दोनों पक्षों के बच्चों ने एकत्रित रूपयों से उत्सव जैसी व्यवस्था कर भव्य भोजन भंडारा कर गाजे-बाजे के साथ खूब मस्ती करते हुए टेसू-झेंझी का विवाह सम्पन्न कराया।

टेसू-झेंझी के इस विवाह उत्सव में जहां टेसू की बारात निकलने के दौरान बच्चों ने बैंड बाजों की धुनों पर जमकर डांस किया, तो वहीं झेंझी पक्ष की बच्चियों ने महिलाओं के साथ जमकर नृत्य किया। विधिविधान से विवाह सम्पन्न हुआ। कस्बा के मुहल्ला श्रीनगर में आयोजित टेसू-झेंझी का विवाह समारोह में कुंज कुमार का टेसू और कु0 स्वाती की झेंझी के अलावा अंशुल सविता का टेसू और कु0 अंशिका कश्यप की झेंझी का भव्यता के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमें बंदनी, गुंजन, सृष्टि, शिवम, सत्यम, कृष्णा, शिवम यादव, अगम, पूर्व सभासद दीपक यादव, सत्येंद्र कुमार, डॉ. भुवनेश यादव, फौजी सुदेश यादव, मुलायम सिंह मंत्री, आनंद कुमार, शरद यादव, अंजली, साधना, कनक, तनिष्का चक, अन्यन्या, अनिल वर्मा, विनीत कश्यप, श्यामू वर्मा, रामबिहारी सविता, सुनील, प्रांशुल, सम्राट चक, महेश चंद यादव, बृजेश कश्यप आदि सैकड़ों महिला-पुरुष, युवक युवतियां बुजर्ग मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

भाजपा की जमीनी राजनीति से क्षेत्रीय नेतृत्व तक प्रशांत राव चौबे का सफर

प्रशांत राव चौबे इटावा की राजनीति में संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...