साइबर सेफ्टी एण्ड सिक्योरिटी विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

Share This

भरथना- होली प्वाइण्ट एकेडमी में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी0बी0एस0ई0) के तत्वाधान में साइबर सेफ्टी एण्ड सिक्योरिटी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों से आये शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक र्प्रतिभाग किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा विद्याार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिये मार्गदर्शन देने हेतु प्रशिक्षित करना था।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा भेजे गये रिसोर्स पर्सन महेश कुमार कुशवाहा पी0जी0टी0 ब्रजकुँअर देवी अल्डरिच पब्लिक स्कूल उरई, अपर्णा अवस्थी एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर कानपुर पब्लिक स्कूल कन्नौज द्वारा अध्यापकों को साइबर सेफ्टी एण्ड सिक्योरिटी से जुड़े हुए पहलुओ का वर्णन करते हुए बहुत ही महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। इस कार्यशाला का शुभारम्भ डा0 कैलाश चन्द्र यादव प्रधानाचार्य पानकुँवर इन्टरनेशनल स्कूल इटावा ने सरस्वती माँ का माल्यार्पण तथा द्वीप प्रज्जवलन करके किया। उन्होने सी0बी0एस0ई0 द्वारा आयोजित इस कार्यशाला की सराहना की तथा बताया की सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सी0बी0एस0ई0 द्वारा 50 घंटे की कार्यशाला में प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है।

कार्यशाला में जिले के सी0बी0एस0ई0 के सभी प्रमुख विद्यालयों जयोत्री एकेडमी, अवध इंटरनेशनल स्कूल बकेवर, शान्ती पब्लिक स्कूल, लॉर्ड मदर पब्लिक स्कूल, देहली पब्लिक स्कूल, आमनीव विजन स्कूल, सन्त विवेकानन्द पब्लिक स्कूल इटावा, सेन्ट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल मैनपुरी, सुदिति ग्लोबल एकेडमी इटावा, सेन्ट जेवियर स्कूल, चकरनगर, राइजिंग सन स्कूल, किड्स वैली स्कूल, होली प्वाइंट एकेडमी आदि स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

विद्यालय डायरेक्टर डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने विभिन्न विद्यालयों से आये हुए शिक्षक-शिक्षकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी विषय नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकता बन गई है। इस अवसर पर संस्था निदेशक डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय व प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा ने आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। कार्यशाला के सफल आयोजन में दीपक सिंह चौहान, गौरव शाक्य, गौरव वर्मा, अरूण मोटवानी, गोविन्द शाक्य, आनन्द तिवारी, अमित श्रीवास्तव, अनुराग दीक्षित, प्रमोद दुबे, अनुराधा पाठक, अनीता गुप्ता आदि का विशेष योगदान रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...