श्री रामलीला महोत्सव का हुआ समापन

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- सहयोगियों के सम्मान के उपरान्त पूरी रात्रि चले विशाल धनुषभंग व लक्ष्मण-परशुराम के तीखे व्यंगों के साथ 128वें श्री रामलीला महोत्सव भरथना का समापन हो गया। लक्ष्मण-परशुराम की एक-दूसरे के प्रति कटाक्ष वार्तालाप ने भोर होने तक रामलीला दर्शक प्रेमियों को एक ही स्थान पर बैठने को मजबूर कर दिया।

कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण में श्री रामलीला कमेटी (रजि0) भरथना के तत्वाधान् में आयोजित 128वें श्री रामलीला महोत्सव का शनिवार की रात्रि समापन हो गया। समापन के अवसर पर कमेटी संरक्षकगणों व पदाधिकारियों ने विभिन्न सेवाओं के माध्यम से महोत्सव में सहयोग करने वाले पत्रकारों, लाइट, साउण्ड, डी0जे0, टेण्ट, बैण्ड, डेकोरेशन आदि के प्रतिनिधियों का पट्टिका, अंगवस्त्र व उपहार भेंटकर सम्मानित करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग का साथ देने की अपेक्षा की। तदुपरान्त सम्पन्न हुए विशाल धनुषभंग व लक्ष्मण-परशुराम के तीखे व्यंगों व एक-दूसरे के प्रति कटाक्ष वार्तालाप ने भोर होने तक रामलीला दर्शक प्रेमियों को एक ही स्थान पर बैठने को मजबूर कर दिया। महोत्सव का समापन बतौर मुख्य अतिथि सांसद जितेन्द्र दोहरे ने किया। तदुपरान्त कमेटी के अध्यक्ष रोहित यादव, कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी, महामंत्री गणेश कौशल आदि ने मुख्य अतिथि सांसद जितेन्द्र दोहरे, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बण्टी आदि का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर संरक्षक विनोद यादव, विपिन यादव, अरविन्द भदौरिया, सत्यप्रकाश यादव, के0के0 यादव, दीपक यादव, रज्जन पोरवाल, करूणाशंकर दुबे, रानू यादव, विनोद पटेल, प्रताप यादव, गिरीश शुक्ला, संजीव यादव, रजत कठेरिया, अवधेश सविता, पिण्टू यादव सहित समस्त कमेटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सत्यप्रकाश यादव राजा ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...