भरथना- कोतवाली क्षेत्र के भरथना-इटावा मार्ग पर ग्राम हथनौली के समीप सोमवार की रात्रि करीब 9 बजे एक बाइक सवार दम्पत्ति भरथना स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी अचानक सड़क पर गौवंश आ जाने से बाइक गौवंश से टकरा गई। जिससे अबोध बच्चा सहित दम्पत्ति घायल हो गए। जिन्हें सरकारी एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए भरथना अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद गम्भीर घायलों को सैंफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कस्बा के मुहल्ला अनवरगंज निवासी बाइक मिस्त्री पप्पू की बहन- बहनोई अपनी मासूम बच्ची के साथ बाइक पर सवार होकर इटावा से अपने घर आ रहे थे। इसी बीच ग्राम हथनौली के समीप अचानक दौड़ती बाइक के सामने गौवंश आ जाने से दौड़ती बाइक गौवंश से टकरा गई। जिससे पप्पू मिस्त्री की बहन- बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनकी बहन व बेटी भी मामूली चोटिल हो गई। वहीं घटनास्थल से गुजर रहे सभासद प्रतिनिधि प्रेमचन्द्र गौतम ने पुलिस को सूचना देकर एम्बुलेंस बुलायी। मौके पर पहुंची पुलिस के सहयोग से परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों द्वारा आनन- फानन में उपचार हेतु जिला अस्पताल के बाद उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है।
