मतदेय स्थलों के अंतिम निर्धारण को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

Share This

 भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद इटावा के मतदेय स्थलों के प्रस्तावों को अंतिम रूप प्रदान किए जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में 41-इटावा लोकसभा क्षेत्र के सांसद जितेन्द्र दोहरे भरथना विधानसभा क्षेत्र के विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह सहित जसवंतनगर, इटावा एवं भरथना विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों तथा उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों के संभावित संभाजन एवं पुनर्गठन से संबंधित शिकायतें और सुझाव 10 जुलाई 2026 तक लिखित रूप में प्राप्त किए गए थे। इन शिकायतों और सुझावों की जांच संबंधित उप जिलाधिकारियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद प्रस्तावित मतदेय स्थलों का विवरण बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बैठक के दौरान प्राप्त सुझावों और आपत्तियों को विस्तार से पढ़कर सुनाया गया। इस पर कुछ पदाधिकारियों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराई गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित बिंदुओं की पुनः जांच कराने के निर्देश दिए तथा कहा कि सभी पक्षों की संतुष्टि और निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही मतदेय स्थलों के संभाजन को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और सुगम बनाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आपत्तियों का शीघ्र परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे आगामी निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा सकें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...