मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा में फिसली रैंकिंग पर डीएम नाराज, राजस्व बढ़ाने और अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश

Share This

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड राजस्व की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत राजस्व से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जनपद की राजस्व संबंधी रैंकिंग 54 पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि एमओयू मॉनिटरिंग (अवसंरचना एवं औद्योगिक विकास) में जनपद को 6/10 अंक के साथ 45वीं रैंक, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 10/10 अंक के साथ 15वीं रैंक, डिजी शक्ति में 10/10 अंक के साथ 56वीं रैंक, उत्पाद राजस्व बनाम लक्ष्य (आबकारी) में 7/10 अंक एवं 47वीं रैंक प्राप्त हुई। वहीं अमृत योजना में 10/10 अंक के बावजूद 56वीं रैंक, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 6/10 अंक एवं 62वीं रैंक, राज्यकर प्रवर्तन कार्रवाई में 10/10 अंक एवं 22वीं रैंक दर्ज की गई।

बैठक में यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना तथा आसवनी विक्रय लाइसेंस श्रेणी में इटावा ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा मंडी आय में मात्र 3/10 अंक के साथ 65वीं रैंक, आय प्रमाण पत्र में 59वीं रैंक तथा कुर्रा बंटवारा में 40वीं रैंक प्राप्त हुई।

मंडी आय की अत्यंत खराब स्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राजस्व वृद्धि के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी कर चोरी न हो रही हो। यदि किसी स्तर पर राजस्व की हानि हो रही है तो उसकी तत्काल पहचान कर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की कमजोर प्रगति पर भी जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तेजी से कार्य कर जनपद की रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए। खनन विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने राजस्व वसूली को असंतोषजनक बताते हुए वसूली बढ़ाने तथा अवैध खनन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने परिवहन, खनन एवं राजस्व विभागों को बेहतर समन्वय स्थापित कर स्थानीय संसाधनों के अधिकतम विकास पर जोर देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले यदि नए तरीके अपना रहे हैं तो प्रशासन को भी आधुनिक और प्रभावी रणनीति के साथ उनसे एक कदम आगे रहकर कार्य करना होगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, योजनाओं की प्रगति में सुधार लाने तथा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के प्रत्येक बिंदु पर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि इटावा की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हो और जनपद प्रदेश के शीर्ष-10 जिलों में अपनी जगह बना सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक संदीप श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रदीप देशमणि, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा, आबकारी अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, खनन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...