भरथना में नुमाइश/प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता ‘‘अन्नू‘‘ ने नगर में संचालित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण सावन मेला प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया। नुमाइश प्रदर्शनी वर्तमान में नगर व क्षेत्रवासियों के लिए मनोरंजन का केन्द्र बनी हुई है।

कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित एस0ए0वी0 इण्टर कालेज के क्रीडास्थल के सामने सिन्धी समाज के मिल में संचालित उक्त नुमाइश प्रदर्शनी का बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता ‘‘अन्नू‘‘ ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित होने के साथ समय-समय पर ऐसे मेलों/प्रदर्शनी के आयोजन अति महत्वपूर्ण हैं। तदुपरान्त प्रदर्शनी में भ्रमण किया। साथ ही कार्यक्रम आयोजक व प्रदर्शनी संचालकों ने जिलाध्यक्ष सहित अन्य आगन्तुक अतिथि पदाधिकारियों का माल्यार्पण, पट्टिका, पगडी पहनाकर प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। नुमाइश प्रदर्शनी में घर गृहस्थी समेत जरूरत के सामान की आपूर्ति व मनोरंजन का केन्द्र बनी जलपरी के साथ इस बार सुपर ड्रैगन ट्रेन, आसमानी, नाव, ब्रेक डांस, नैनो कार, मिनी ट्रेन, मिक्की माउस, जम्पिंग, बच्चों के अन्य झूले प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहेगें। साथ ही आइसक्रीम स्टॉल, रेस्टोरेंट, कपडा के अलावा खेल-खिलौने, घर गृहस्थी का उपयोगी सामान, श्रृंगार आदि की दुकानों से नगर व क्षेत्रवासी खरीद फरोख्त कर सकेगें। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनूप जाटव, मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह बण्टू गौर, विमल गुप्ता, त्रिलोकी पोरवाल, जयदीप त्रिपाठी सहित कई भाजपाईयों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

जनसंपर्क, सामाजिक सक्रियता और विकास कार्यों के बीच आगे बढ़ती अंशुल यादव की राजनीतिक यात्रा

इटावा की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा नेताओं में अभिषेक यादव अंशुल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। 29 सितंबर...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...