वन महोत्सव में जिलाधिकारी ने मां के नाम लगाया हरिशंकरी पौधा, ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान का दिया संदेश

Share This

वन महोत्सव के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, इटावा में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने की। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपनी माता के नाम हरिशंकरी वृक्ष का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रभागीय निदेशक, इटावा, उप प्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्रीय वनाधिकारी बढ़पुरा डॉ. देवेन्द्र सिंह, डॉ. भीमराव अम्बेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अजीत सिंह तथा दुग्ध महाविद्यालय के अधिष्ठाता सहित अन्य अधिकारियों एवं शिक्षाविदों ने पीपल, बरगद, पाकड़ समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसरों और छात्र-छात्राओं को “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत पौधे वितरित किए गए। साथ ही डीएम चौराहे पर आम के पौधों का भंडारा आयोजित कर आमजन को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जा सके।

सामाजिक वानिकी प्रभाग, इटावा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर समाज में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा करना है। अधिकारियों ने कहा कि “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान जनसहभागिता और प्रकृति प्रेम का जीवंत उदाहरण बन सकता है।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की वर्ष 2023 की रिपोर्ट के अनुसार जनपद इटावा में 7,127 एकड़ वन क्षेत्र की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके परिणामस्वरूप जनपद का वनावरण 10.47 प्रतिशत से बढ़कर 12.128 प्रतिशत हो गया है। यह उपलब्धि जनपदवासियों के सहयोग से प्रतिवर्ष किए जा रहे वृक्षारोपण और पौधों की सुरक्षा के कारण संभव हो सकी है।

अंत में अधिकारियों ने जनपद के सभी नागरिकों से आगामी वर्षों में हरित आवरण बढ़ाने के लिए “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...