इटावा के पक्का तालाब में धूमधाम से संपन्न हुआ भगवान जगन्नाथ का दिव्य स्नान महोत्सव

Share This

 नगर के पक्का तालाब परिसर में सोमवार को श्री श्री गौर निताई परिवार एवं ब्रह्म मध्व गौड़ीय सम्प्रदाय के तत्वावधान में आयोजित भगवान जगन्नाथ का दिव्य स्नान पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा परिसर भगवान जगन्नाथ के जयघोष और हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान रहा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

महोत्सव का शुभारंभ सायं 6 बजे भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलदेव और बहन सुभद्रा महारानी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाअभिषेक के साथ हुआ। आयोजन समिति द्वारा इस वर्ष विशेष रूप से पवित्र नदियों का जल, सुगंधित इत्र, दिव्य औषधियां एवं वेदलक्षणा गाय के दूध से भगवान का स्नान कराया गया। भगवान के दिव्य स्नान और दर्शन के लिए इटावा सहित आसपास के जनपदों से सैकड़ों श्रद्धालु पक्का तालाब पहुंचे।

मुख्य स्नान के उपरांत भगवान का पंचामृत अभिषेक, औषधि अभिषेक तथा पवित्र गंगाजल से विशेष अभिषेक किया गया। इसके बाद जब भगवान के पट खोले गए तो श्रद्धालु उनके अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर भाव-विभोर हो उठे। पूरे परिसर में “हरे कृष्ण” तथा “जगन्नाथ स्वामी नयन पथगामी भवतु” के जयघोष गूंजते रहे।

कार्यक्रम में सनातन धर्म प्रचारक पंडित मनुपुत्र दास ने स्नान पूर्णिमा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिन भगवान जगन्नाथ के स्नान स्वरूप के दर्शन करने मात्र से भक्तों के पापों का क्षय होता है और भक्ति मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को सनातन धर्म के सिद्धांतों एवं भगवान की भक्ति के महत्व से अवगत कराया।

 

इस अवसर पर त्रिदंडी स्वामी छ विष्णु पाद श्री श्रीमद् भक्ति गौरव केशव गौरवामी जी महाराज (हरे कृष्ण मिशन चैरिटेबल ट्रस्ट) तथा तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज की शिक्षाओं और संदेशों का भी स्मरण किया गया। वक्ताओं ने सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए समाज को आगे आने का आह्वान किया।

महोत्सव की विशेष आकर्षण भगवान के अभिषेक से प्राप्त पवित्र चरणामृत का वितरण रहा। आयोजन समिति द्वारा इस दिव्य जल प्रसाद को श्रद्धालुओं के बीच मटकों सहित वितरित किया गया, जिसे प्राप्त करने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन कर सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।

देर रात तक चले इस भव्य धार्मिक आयोजन ने पक्का तालाब परिसर को भक्ति, प्रेम और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ से सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए आयोजन की सराहना की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...