इटावा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि जितेंद्र दोहरे ने जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके सुख-दुख में सहभागी बने।

जितेंद्र दोहरे ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विभिन्न गांवों और मोहल्लों में लोगों से संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया। दोनों नेताओं के आगमन पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया।
जितेंद्र दोहरे ने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा वह हमेशा क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे।
