तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में 12.60 लाख का नोटिस

Share This

ऊसराहार। ताखा क्षेत्र के कुदरैल गांव में तालाब की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। राजस्व विभाग की जांच में सरकारी भूमि पर मकान एवं दुकानें बनाकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने की पुष्टि होने पर तहसील प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति को 12 लाख 60 हजार रुपये के जुर्माने का नोटिस जारी किया है। वहीं संबंधित किसान ने प्रशासनिक कार्रवाई को गलत बताते हुए कम मुआवजा देकर जमीन लेने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार कुदरैल गांव की गाटा संख्या 2220 राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। आरोप है कि गांव निवासी मोहित गुप्ता ने तालाब की भूमि के एक हिस्से पर अवैध रूप से मकान और दुकानें बनवा लीं तथा वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। मामले की जांच क्षेत्रीय लेखपाल सतेंद्र यादव द्वारा की गई, जिसमें सरकारी भूमि पर कब्जे की पुष्टि होने की बात कही गई है।

जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि तालाब की भूमि के अवैध उपयोग से ग्राम पंचायत को लगभग 2 करोड़ 52 लाख रुपये की क्षति हुई है। नियमानुसार उक्त क्षति का पांच प्रतिशत यानी 12 लाख 60 हजार रुपये जुर्माने के रूप में निर्धारित किया गया है। तहसीलदार जावेद अंसारी ने संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर भूमि से संबंधित वैध अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

तहसीलदार ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए तो राजस्व नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध कब्जा हटाने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

वहीं मोहित गुप्ता ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि जिस स्थान पर उनका मकान बना है वहां अन्य कई मकान भी बने हुए हैं, लेकिन नोटिस केवल उन्हें ही जारी किया गया है। उनका कहना है कि उनकी कुछ जमीन लिंक एक्सप्रेसवे निर्माण में जा रही है, लेकिन उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सही मुआवजा न मिलने के कारण उन्होंने जमीन का बैनामा नहीं किया, जिसके चलते उन्हें नोटिस जारी किया गया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...